विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने 'सेवा समर्पण जन-जन तक' कार्यक्रम का किया शुभारंभ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 09 Jun 2021 01:03 PM (IST)

युवा कांग्रेस देहरादून की ओर से सेवा समर्पण जन-जन तक कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ...और पढ़ें

युवा कांग्रेस देहरादून की ओर से सेवा समर्पण जन-जन तक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने किया।
युवा कांग्रेस देहरादून की ओर से सेवा समर्पण जन-जन तक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन देने की मुहिम जारी है। इसी के तहत बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के नकरौंदा, रायपुर विस क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी व आमवाला तरला व मसूरी विस क्षेत्र के सिनौला मालसी में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा की कांग्रेस परिवार का धर्म सेवा है। कांग्रेस परिवार का हर एक कार्यकर्ता इस महामारी में जन सेवा में लगा हुआ है। कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब जनता के साथ खडी रही है। पूरे कोरोना काल में कांग्रेसजनों ने आम जरूरतमंद गरीब एवं असहायजनों की सेवा की है। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

एक तरफ कोरोना महामारी का दंश झेल रही जनता को लगातार मंहगाई के दोहरे मोर्चे पर लड़ना पड़ रहा है, लेकिन भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। देश का नौजवान और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है। गरीब जनता भाजपा शासन में सबसे अधिक मायूस है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चौधरी, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, सूरत सिह नेगी, युवा महासचिव संदीप चमोली आदि मौजूद रहे।

जरूरतमंदों की मदद कर रही कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण काल में जनता के बीच जाकर जरूरतमंद बहुत गरीबों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है‌। सरकार गरीबों की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नकरौंदा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी व एआईसीसी सदस्य व सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी एसपी सिंह के सहयोग से खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में शिरकत कर जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न किट वितरित की। इस दौरान बुद्धदेव सेमवाल, सागर बिष्ट, आशीष खत्री, तनवीर राणा, पंकज जोशी, राहुल खरोला, राहुल कुमार, मनजीत रावत, अरुण पाल, लखबीर सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव कमर खान ताबी, नवीन पयाल आदि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-मंत्री सतपाल महाराज ने नाम लिए बगैर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र पर कसा तंज

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें