Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्‍य सरकार ने यमुना विकास प्राधिकरण को केंद्र से किया अनुरोध

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2016 12:29 PM (IST)

    विधानसभा सत्र के दौरान मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र से अनुरोध किया कि गंगा सफाई अभियान के साथ-साथ यमुना नदी के सफाई को लेकर भी गंभीरता बरती जाए।

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड विधानसभा ने केंद्र सरकार से गंगा नदी के जल की स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे अभियान की भांति ही यमुना स्वच्छता अभियान स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। सदन की ओर से अभियान के क्रियान्वयन के लिए गंगा विकास प्राधिकरण की भांति ही यमुना विकास प्राधिकरण का गठन करने का भी अनुरोध किया गया है।
    सदन में इस संबंध में विधायक नवप्रभात ने असरकारी संकल्प पर चर्चा करते हुए यमुना नदी की स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यमुना के उद्गम स्थल से लेकर विकासनगर तक काफी फायदा होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें-बिखरने लगा घर तो दौड़े आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

    मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनके इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए गंगा की भांति ही यमुना की स्वच्छता पर भी जोर दिया। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सदन की ओर से इस संकल्प को पारित करने की घोषणा की।

    पढ़ें: उत्तराखंड: विपक्ष की गैरमौजूदगी में सदन में विनियोग विधेयक पारित

    पढ़ें:- विधानसभा सत्र में भाजपा के विरोध का सीएम हरीश रावत ने ये दिया जवाब

    comedy show banner
    comedy show banner