Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- देवस्थानम बोर्ड पर सीएम और मंत्री का रुख अलग

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 09 Jun 2021 07:50 AM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीरथ सिंह रावत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का रुख अलग है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री के हाथ में कुछ नहीं है।

    Hero Image
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीरथ सिंह रावत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का रुख अलग है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री के हाथ में कुछ नहीं है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर विभागीय मंत्री कहते हैं कि इसमें बदलाव नहीं होगा। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल पुनर्विचार की बात कह चुके हैं। बात-बात पर कांग्रेस का सफाया होने का बयान देने वाले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को नहीं पता कि क्या करना है। सरकार को तय करना चाहिए कि उसे बोर्ड पर कहना क्या है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार धाम यात्रा से पहले हो कोरोना टेस्टिंग

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू करने से पहले शत-प्रतिशत कोरोना टेस्टिंग की सुविधा जुटानी चाहिए। अन्यथा कोरोना संक्रमण फैलने से रोकना संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तराखंड लौटने वाले प्रवासियों की प्रवेश स्थलों पर कोरोना जांच नहीं कराने का खामियाजा जनता भुगत रही है। यात्रा को लेकर सोच-विचारकर सरकार को फैसला लेना चाहिए।

    हरक खुद को सुरक्षित रखने का करें बंदोबस्त

    वन मंत्री डा हरक सिंह रावत के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बुझा हुआ कारतूस बताने संबंधी बयान पर प्रीतम ने तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चुनाव में बड़े महारथी हारते भी हैं और फिर दोबारा खड़े भी होते हैं। वन मंत्री को इस बार अपने को सुरक्षित रखने का बंदोबस्त करना चाहिए। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ बीते रोज प्रदेश के नेताओं की बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस रोडमैप बनाने में जुटी है। इसे लेकर चर्चा जारी है। अगली बैठक भी जल्द होगी। कोरोना से उबरते ही पार्टी पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएगी।

    यह भी पढ़ें-कांग्रेस के साथ व्यापारियों ने फूंका सरकार का पुतला, कर्फ्यू में ज्यादा छूट न मिलने का किया विरोध

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें