Move to Jagran APP

प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा बोलीं, महिला सशक्तीकरण को भाजपा प्रयासरत

महिलाओं को सम्मान दिलाने और सशक्तीकरण के लिए भाजपा सदैव प्रयासरत है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रही हैं। हमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर महिला तक पहुंचाना है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 02:21 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 02:21 PM (IST)
प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा बोलीं, महिला सशक्तीकरण को भाजपा प्रयासरत
प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा बोलीं, महिला सशक्तीकरण को भाजपा प्रयासरत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। महिलाओं को सम्मान दिलाने और सशक्तीकरण के लिए भाजपा सदैव प्रयासरत है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रही हैं। हमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर महिला तक पहुंचाना है। यह बातें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहीं।

loksabha election banner

शनिवार को महानगर महिला मोर्चा के साथ आयोजित बैठक में रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से महिला हितों व महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लाभ सभी को मिले इसके लिए महिला मोर्चा की कार्यकत्र्ताओं को घर-घर पहुंचना होगा। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोरोनाकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने संकट की घड़ी में जरूरतमंदों का सहारा बनकर मिसाल पेश की। उन्होंने सभी से मिशन 2022 के लिए जुटने का आह्वान भी किया। 

कहा कि भाजपा महिला मोर्चा बूथ लेवल से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक कार्य कर रहा है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ने की। कार्यक्रम में सभी मंडलों की मंडल अध्यक्ष व महानगर कार्यकारिणी ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़, उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, कंचन ठाकुर, मंत्री वंदना ठाकुर, बबीता सहोत्रा आदि उपस्थित रहे।

आप ने कांग्रेस के आरोप को बताया बेबुनियाद

मसूरी में घर-घर जाकर टोपी बांटने के कांग्रेस के आरोप को आप ने बेबुनियाद बताया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व महासचिव अंकुर सैनी और नेता दीपेंद्र भंडारी ने बयान जारी कर कहा कि आज कांग्रेस से लोगों का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है और वह तर्कहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस बयान का आप पार्टी कार्यकर्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। बल्कि कांग्रेस उल्टे सीधे बयानबाजी से अपनी ही फजीहत करवा रही है। आम आदमी पार्टी से लोग खुद आकर खुशी से जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि आने वाले समय में सब राजनीतिक दलों को पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है और आप पार्टी का जनाधार क्या है। 

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड: हरीश रावत ने ली चुटकी, कहा- नाश्ते की टेबल पर हंसने का मसाला देते हैं भगत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.