एसआरएचयू से 318 चिकित्सक राष्ट्र सेवा को समर्पित
संवाद सूत्र डोईवाला स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) का तीसरा दीक्षा समारोह आयोजित
संवाद सूत्र, डोईवाला : स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) का तीसरा दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से देश और समाज की सेवा के भाव से कार्य करने की बात कही।
दीक्षा समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि स्वामी राम के आदर्शो को इस संस्थान के ध्येय वाक्य ''प्रेम,सेवा और स्मरण'' में देखा जा सकता है। डॉक्टरों को समाज और देश की सेवा, गरीबों का भला करना चाहिए। यदि मरीज के पास पैसे नहीं है तो भी उसे उपचार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि,''मरीज के उपचार में उपचार के साथ-साथ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के अच्छे व्यवहार, सांत्वना और सहानुभूति का अपना-अलग असर होता है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा,''भौतिक लक्ष्य के साथ ही वेद, वेदांत, आध्यात्म से जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्वामी राम ने यह संस्थान जिस विजन और मिशन के साथ शुरू किया था हम उस पर खरे उतरने का प्रयास कर रहे हैं। स्वामी राम की जन्मस्थली पौड़ी गढ़वाल स्थित तोली गांव में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज शुरू किया गया है। हमने कोई हॉस्टल नहीं बनाया है। इससे आसपास के 15 गांव के लोगों को रोजगार मिला है। हमारा यह कदम पहाड़ से पलायन रोकने में मददगार होगा। स्वामी राम का मिशन पहाड़ की सेवा था। इस दौरान प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान, रजिस्ट्रार नलिन भटनागर, बीओजी मेंबर डॉ. वीना कालरा, डॉ. सुनील सैनी सहित समारोह का संचालन अनुभा नागलिया ने किया। समारोह में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश व दून विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सीएस नौटियाल भी मौजूद रहे। समारोह में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
दीक्षा समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। समारोह के आकर्षण का केंद्र छात्र-छात्राओं की वेशभूषा रही। डॉ.स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड- स्नेहा देवली
डॉ. पी. उपाध्याय व ऋतु आर.पी. अग्रवाल गोल्ड मेडल- विवेक राजदेव
विश्वविद्यालय की पहली पीएचडी- डॉ. मली प्रकाश कुल 618 छात्रों को दी गई डिग्री
दीक्षा समारोह में हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के 318, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिग के 129, हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के 106, हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 63 छात्रों को डिग्री प्रदान की।