Move to Jagran APP

विधानसभा अध्यक्ष बोले, गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने से रुकेगा पलायन

गैरसैंण विधानसभा सत्र के बाद ऋषिकेश लौटे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

By Edited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 02:09 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 01:32 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष बोले, गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने से रुकेगा पलायन
विधानसभा अध्यक्ष बोले, गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने से रुकेगा पलायन

ऋषिकेश, जेएनएन। गैरसैंण विधानसभा सत्र के बाद ऋषिकेश लौटे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाये जाने पर विस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने से उत्तराखंड में पलायन रुकेगा। 

loksabha election banner

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून तिराहे से रेलवे रोड होते हुए इंद्रमणि बडोनी चौक तक रैली निकाली। इस दौरान स्व. बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में विस अध्यक्ष पर टीका लगाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और रंग-गुलाल भी उड़ाए गए। प्रेमचंद अग्रवाल ने आंदोलनकारी महिलाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किये जाने से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। ग्रीष्मकालीन राजधानी हम सबके लिए होली का तोहफा है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी का फैसला सभी राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और शहीद आंदोलनकारियों के लिए श्रद्धांजलि भी है। 

इस अवसर पर इस अवसर पर मंडल डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, इंद्रकुमार गोदवानी, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, हिमांशु संगतानी, सुमित पंवार, कपिल गुप्ता, सुदेश कंडवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शिवकुमार गौतम, संजय व्यास, सरोज डिमरी, उषा रावत, कविता शाह, बीना देवी, राजेश जुगलान, ऋषि राजपूत, राकेश चन्द, सचिन अग्रवाल, जयन्त किशोर शर्मा, भूपेन्द्र राणा, नितिन सक्सेना, गोपाल सती, पार्षद विकास तेवतिया, प्रभाकर शर्मा, विपिन पन्त, रीना शर्मा, लव कंबोज, जयेश राणा, चेतन चौहान, अरुण बड़ोनी, अनिता तिवाड़ी, उषा जोशी, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को लेकर सीएम के एलान से विपक्ष को लगा जोर का झटका

मुख्यमंत्री ने किया राज्य की अवधारणा का सम्मान 

गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने इसे राज्य गठन की अवधारणा का सम्मान बताते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है। रविवार को निगम पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। 

यह भी पढ़ें: जश्न के बाद गैरसैंण को बना दिया गैर, पांचवें दिन भी कम रही सत्तापक्ष के विधायकों की मौजूदगी

महापौर ने बताया कि होली के त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण कर उत्तराखंड सरकार ने नायाब तोहफा दिया है। इससे पहले की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। पूरे उत्तराखंड में खुशी और जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में पार्षद राजेन्द्र बिष्ट, बिजेन्द्र मोघा, विजय बडोनी, अजीत गोल्डी, सुरेन्द्र मोघा,कमला गुनसोला, विजय लक्ष्मी भट्ट आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाएगी भाजपा Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.