समाज हित में करना होगा सोशल मीडिया का उपयोग: त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जनजागरण के साथ ही समाज के व्यापक हित में करना होगा।
देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया संचार के क्षेत्र में एक गतिशील माध्यम है। सोशल मीडिया का उपयोग जनजागरण के साथ ही समाज के व्यापक हित में करना होगा। केंद्र व राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में यह महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है, इसके लिए प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री आवास के सभागार में सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम के समापन पर सीएम ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया के महत्व को समझना होगा। समाचारों, घटनाओं का सकारात्मक फॉलोअप इसमें होना चाहिए।
उन्होंने भ्रष्टाचार और नशे के विरुद्ध मुहिम चलाने पर जोर दिया और कहा कि समाज को इसके दुष्प्रभाव से बचाने के लिये भी यह एक माध्यम बन सकता है। इसी प्रकार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भटट ने सोशल मीडिया के जरिये की गई पहल पर प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट ने भी सोशल मीडिया के विविध पहलुओं पर रोशनी डाली।
यह भी पढ़ें: चुनाव आते ही भाजपा को याद आने लगते हैं भगवान राम: हरीश रावत
यह भी पढ़ें: राफेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका राहुल का पुतला
यह भी पढ़ें: गुटबाजी पर बोले हरीश रावत, कुछ लोगों के लिये मेरा दिल आज भी धड़कता