विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर नकाबपोशों का हमला, हमलावरों ने बेल्ट और लात-घूसों से पीटा

Published: Sat, 28 Feb 2026 11:36 PM (IST)

देहरादून के क्लेमेनटाउन में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिमांशु नेगी पर चाय सुट्टा बार में नकाबपोश हमलावरों ने बेल्ट और लात-घूसों से हमला कर दिया।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण, संवाददाता, देहरादून। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक बार फिर युवकों की बदमाशी नजर आई है। नकाबपोश हमलावरों ने चाय सुट्टा बार में बैठे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर बेल्ट व लात-घूसों से हमला कर दिया।

युवक की शिकायत पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना 25 फरवरी रात 10 बजे की है। पौड़ी श्रीनगर निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिमांशु नेगी ने बताया कि वह चाय सुट्टा बार मे बैठा हुआ था।

तभी सक्षम, साहिल व तीन नकाबपोश हमलावरों ने उसके ऊपर बेल्ट व लात घूसों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे नीचे गिरा दिया। तभी बड़ी संख्या लोग एकत्र हुए तो हमलावर वहां से फरार हो गए।

घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, तो पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज किया।

थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सक्षम, साहिल व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है।