यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update: बदरीनाथ और केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में चार धाम में बर्फबारी हुई। इससे वहां की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। अक्टूबर माह खत्म होने को है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने लगी है। मैदानी इलाकों में सुबह और रात को गुलाबी ठंड होने लगी है। बीत रोज बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। इस दौरान धामों की पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढक गई।
केदारनाथ धाम में आज ताजा बर्फबारी हुई। इससे केदारनाथ की ऊंची चोटियां बर्फ की चादर से ढक गई। साथ ही मौसम ठंडा हो गया। पीएम मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। इसको लेकर यहां तैयारियां जोरों पर हैं।@JagranNews @MygovU @UTDBofficial #UttarakhandSnowfall #kedarnathtemple pic.twitter.com/9cbhnuQs8q
— Amit Singh (@Join_AmitSingh) October 27, 2021
केदारनाथ में बर्फबारी, डेढ़ इंच तक जमी बर्फ
बदरी-केदार समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बावजूद भक्त लाइन में लगकर बाबा केदार के दर्शनों का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को केदारनाथ में देर शाम तक बर्फबारी सिलसिला जारी रहा। धाम में डेढ़ इंच बर्फ जम गई है। इसके अलावा मध्यमहेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला आदि स्थानों में भी बर्फबारी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग में जिला मुख्यालय के साथ ही तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, मयाली, जखोली, फाटा, गौरीकुंड, चोपड़ा, चोपता समेत कई स्थानों पर बारिश होने से मौसम काफी ठंडा हो गया।
बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हिमपात
वहीं, चमोली जिले में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद सांय को बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। इससे ठंड भी बढ़ गई है। श्री बदरीनाथ धाम में बुधवार को 5835 यात्रियों ने पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। धाम में सुबह से मौसम साफ रहा।
यमुनोत्री धाम में बुधवार की शाम हुई बर्फबारी
उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम में बुधवार की शाम को बर्फ़बारी हुई है। जबकि गंगोत्री धाम की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली। यमुनोत्री धाम में इस सीजन की यह तीसरी बर्फबारी है। यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित आशुतोष उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में सुबह से बादल छाए हुए थे। शाम को धाम में बर्फबारी हुई। बर्फबारी का तीर्थ पुरोहितों सहित यात्रियों ने जमकर लुत्फ उठाया।
