विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snowfall in Uttarakhand : बदला मिजाज, चारधाम व हेमकुंड में ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, तस्‍वीरें बेहद खूबसूरत

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 10:36 AM (IST)

Snowfall in Uttarakhand उत्‍तराखंड पिछले चार दिन से बारिश का दौर जारी है। चारधाम व हेमकुंड में ऊंची चोटियों पर ...और पढ़ें

Snowfall in Uttarakhand : चारधाम और हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी। जागरण
Snowfall in Uttarakhand : चारधाम और हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी। जागरण

टीम जागरण, चमोली: Snowfall in Uttarakhand : उत्‍तराखंड पिछले चार दिन से बारिश का दौर जारी है। जिसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चारधाम व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे ठंड बढ़ गई है।

बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश से जहां ठंड बढ़ी है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी यात्रियों को रोमांचित कर रही है। नर पर्वत, माना पर्वत, नीलकंठ मन्नाग की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं आज शनिवार को उत्‍तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम के बदले मिजाज से रुड़की में 9.5 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

मौसम के बदले मिजाज से शहरवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई है। आसमान में बादलों का डेरा होने और वर्षा होने की वजह से गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दिन के तापमान में 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। शहर का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भी राहत महसूस की

तीखी धूप और उमस ने शहरवासियों का मानसून में भी जीना मुहाल किया हुआ था। वहीं अब मौसम के करवट लेने से शहरवासियों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भी राहत महसूस की है। शुक्रवार को भी शहर में अलसुबह से लेकर सुबह सवा 11 बजे तक रुक-रुककर हल्की वर्षा होती रही।

दिन एवं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई

वहीं वर्षा रुकने के बाद भी आसमान में बादलों का पहरा रहा। मौसम के करवट लेने से गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को शहर के दिन एवं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।