विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mussoorie Weather: पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष 2026 का पहला हिमपात, माल रोड से धनोल्टी तक जमी बर्फ

Published: Fri, 23 Jan 2026 05:10 PM (IST)

Snowfall In Mussoorie Today मसूरी और आसपास के क्षेत्रों जैसे धनोल्टी में 2026 की पहली जोरदार बर्फबारी हुई। लंबे इंतजार ...और पढ़ें

HighLights

  1. मसूरी और धनोल्टी में 2026 की पहली जोरदार बर्फबारी हुई।

  2. पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं, ठंड बढ़ी।

  3. यातायात प्रबंधन हेतु पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है।

संवाद सहयोगी, जागरण मसूरी। Snowfall In Mussoorie मसूरी सहित धनोल्टी, काणाताल, बुराशंखंडा, सुरकंडा देवी, नागटिब्बा, त्याड़े भदराज, दुधली भदराज, लाल टिब्बा, चार दुकान, जॉर्ज एवरेस्ट और विंसेंट हिल क्षेत्रों में वर्ष 2026 का पहला जोरदार हिमपात हुआ।

लंबे अंतराल के बाद हुई बर्फबारी और बारिश से जहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड भी बढ़ गई है। तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के बावजूद लोग बर्फबारी का आनंद लेते नजर आए।

Mussoorie Weather (1)

मसूरी से सटी यमुना और अगलाड़ घाटियों में अच्छी बारिश होने से काश्तकारों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। मानसून की विदाई के करीब चार माह बाद शुक्रवार तड़के मसूरी में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हिमपात में बदल गई। यह क्रम रुक-रुक कर शाम चार बजे तक जारी रहा।

Snowfall in Mussoorie Weather

हिमपात के चलते पूरी मसूरी नगरी माल रोड से लेकर किंक्रेग तक बर्फ की सफेद चादर में ढक गई। माल रोड क्षेत्र में तीन से चार इंच, चार दुकान–लाल टिब्बा और जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में चार से छह इंच, जबकि धनोल्टी और बुराशंखण्डा में छह इंच से अधिक बर्फ जमने की सूचना है।

Mussoorie Mall Weather

काफी समय बाद अच्छी बर्फबारी की खबर मिलते ही शुक्रवार दोपहर बाद से मसूरी में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी। पर्यटक माल रोड और बाजारों में बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंकते हुए उत्साह के साथ मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। हिमपात के कारण तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और हिमपात की संभावना जताई है।

Mussoorie snowfall

हिमपात देखने उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने अग्रिम तैयारियां कर ली हैं। कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि स्थिति को देखते हुए देहरादून से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Tourist place Mussoorie snowfall

यह भी पढ़ें- कुल्लू, शिमला और चंबा समेत 8 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी, पानी-बिजली और कनेक्टिविटी पर होगा असर

यह भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi: भक्तों का इंतजार खत्म, बर्फ की सफेद चादर में ढका मां का भवन; SMVDSB प्रशासन-सुरक्षाबल मुस्तैद

यह भी पढ़ें- VIDEO: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में बड़ा हादसा टला, बर्फबारी में फंसे 12 लोगों बचाया गया; पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू