Move to Jagran APP

मौसम बदला, केदारनाथ मंदिर केे आसपास की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी

केदारनाथ धाम की आसपास की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 09:05 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 08:41 PM (IST)
मौसम बदला, केदारनाथ मंदिर केे आसपास की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी
मौसम बदला, केदारनाथ मंदिर केे आसपास की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी

देहरादून, जेएनएन। उत्‍तराखंड की उच्‍च हिमालय में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन दोपहर बाद हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया। इससे धाम में ठंड काफी बढ़ गई है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 29 अक्‍टूबर को शीतकाल के लिए बंद हुए हैं। 

loksabha election banner

केदारनाथ में बर्फबारी के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया है। सोमवार को सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर से हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने लगी। रविवार को भी धाम में हल्की बर्फबारी हुई थी। धाम में निर्माण कार्यों में जुटी वुड स्टोन कंपनी के प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि सोमवार को धाम में अधिकतम तापमान आठ डिग्री और न्यूनतम -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर बागेश्वर में देर शाम एकाएक करवट बदली और पिंडर घाटी क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई है। उधर ङ्क्षपडारी व आसपास के इलाकों में हिमपात होने की सूचना है। वहीं हिमालयी क्षेत्र में बारिश और हिमपात से पारा भी लुढ़क गया है। 

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मसूरी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.3 व 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दीपावली के पटाखों के धुएं और अरब सागर में उठे सुपर साइक्लोन के प्रभाव से छाई धुंध का असर उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पर्यावरण एवं जल संरक्षण की मुहिम छेड़ेगा आरएसएस

नई टिहरी में मौसम ने बदली करवट, ठंडी हवा से परेशानी

मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। रविवार सुबह कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवा से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि रात्रि के समय न्यूनतम तापमान में भी गिरावट से कड़कड़ाती ठंड का अहसास होने लगा है।

यह भी पढ़ें: दून अस्पताल क्षेत्र में सांसों में घुला सर्वाधिक धुआं, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.