डेढ़ साल की बच्ची के ऊपर चढ़ा वाहन की पहिया, मौत
थाना सहसपुर के बैरागीवाला में छोटा हाथी वाहन की चपेट में आकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। चालक वाहन को बैक कर रहा था, तभी बच्ची के ऊपर वाहन का पहिया चढ़ गया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
विकासनगर। थाना सहसपुर के बैरागीवाला में छोटा हाथी वाहन की चपेट में आकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। चालक वाहन को बैक कर रहा था, तभी बच्ची के ऊपर वाहन का पहिया चढ़ गया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर उजरा परवीन पुत्री साजिद निवासी बैरागीवाला अपने घर के पास खेल रही थी। तभी बच्ची के पास ही छोटा हाथी वाहन चालक अपने वाहन को बैक करने लगा। चालक के ध्यान नहीं देने से वाहन का पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया।
परिजन गंभीर हालत में बच्ची को लेहमन हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज धमेंद्र रौतेला ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
पढ़े- आरोपी जेठ को नहीं मिली जमानत