विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: गैंगस्टर था मृतक विक्रम शर्मा, झारखंड गैंग से जुड़े तार

Published: Fri, 13 Feb 2026 12:20 PM (GMT+05:30)

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को ...और पढ़ें

स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा. File Photo

स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी देहरादून की शांत वादियां एक बार फिर शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौट रहे स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई। एक माह के अंदर पांचवीं हत्या से देहरादून में खौफ का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि मृतक विक्रम शर्मा गैंगस्टर था। उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज थे। मामले के तार झारखंड गैंग से तार जुड़े हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है।

बताया जा रहा है कि करीब 10 साल पहले विक्रम शर्मा को झारखंड पुलिस गिरफ्तार कर के ले गई थी। लंबे समय तक वह जेल में बंद रहा। अब वह अंडरग्राउंड रहकर धंधे कर रहा था।

यह भी पढ़ें- देहरादून में 17 दिन में पांचवीं हत्या से सनसनी, सिल्वर सिटी में स्टोन क्रशर संचालक की मारी गोली

यह भी पढ़ें- देहरादून में रिश्तों का खौफनाक अंत, 14 करोड़ की डील के लिए मां बनी बेटे की कातिल; 12 लाख में बुलाए शूटर