भारत चीन सीमा पर शहीद जांबाजों की याद में रखा मौन
विकासनगर भारत चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों की याद में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
जागरण संवाददाता, विकासनगर: भारत चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों की याद में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद को सलाम दिवस मनाया। इसके तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर जांबाज जवानों की शहादत को नमन किया।
डाकपत्थर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे भारतीय यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव इशिता सेढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक घंटे का मौन रखा और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में संदीप भटनागर, साहिल पठान, हिमांशु गौड़, समीर अंसारी, आकाश आ•ाद, आशु शर्मा, शुभम भटनागर, रवि राजपूत आदि शामिल रहे। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर की ओर से शहीद स्मारक पर जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश की अखंडता और एकता के लिए वचनबद्ध है। कहा कि देश के शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए, केंद्र सरकार को इस पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। सरकार देश की जनता को गुमराह कर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रही है। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला है। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बॉबी नौटियाल, सभासद गिरीश सप्पल, सुरेंद्र टंडन, प्रशांत शर्मा, राजीव शर्मा, राजवीर, विकास शर्मा, हरीश ग्रोवर, वैभव गुप्ता आदि शामिल रहे।
------------------
सेलाकुई में चीन के खिलाफ नारेबाजी
सेलाकुई: औद्योगिक नगरी में शहीद स्मारक स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ नारेबाजी की और गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि शहीदों को हिदुस्तान की जनता कभी नहीं भूल पाएगी। सैनिकों के परिवारों के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह, जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह, रमेश पंवार, अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, कैप्टन धीरेंद्र सिंह बिष्ट, चंदर बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, चरण सिंह कोठियाल, मदन लाल, गणेश, अजय खत्री, मेहरुना, देवी सिंह नेगी, कंडोली प्रधान मुकेश कुमार, अक्षय गोस्वामी, मोइन खान आदि मौजूद रहे।