गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार जा रहा सिख जत्था हिमाचल बॉर्डर पर गिरफ्तार
बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार के लिए जा रहे ऑल इंडिया सिख कॉन्फ्रेंस के नेताओं को पुलिस ने हिमाचल बॉर्डर की कुल्हाल चेकपोस्ट पर रोक कर गिरफ्तार कर लिया।
देहरादून, जेएनएन। बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार के लिए जा रहे ऑल इंडिया सिख कॉन्फ्रेंस के नेताओं को पुलिस ने हिमाचल बॉर्डर की कुल्हाल चेकपोस्ट पर रोक लिया। जबरन राज्य में प्रवेश कर रहे नेताओं व उनके समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को लेकर विवाद है। इसे लेकर सिख कॉन्फ्रेंस से जुड़े नेता व समर्थक बैसाखी पर्व पर हरिद्वार जाने की कोशिश करते हैं। उन्हें रोकने के लिए राज्य में प्रवेश करने वाले हर रास्ते पर फोर्स लगाई जाती है।
दिल्ली से हरिद्वार जा रहे ऑल इंडिया सिख कांफ्रेस के नेताओं को हिमाचल बॉर्डर पर कुल्हाल चेकपोस्ट पर रोक लिया गया। सिख कॉन्फ्रेंस नेता गुरचरण सिंह बब्बर ने उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई को भाजपा और आरएसएस की साजिश बताया।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह ऑल इंडिया सिख कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व में जत्था दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकला। यात्रा के हिमाचल में आने की सूचना मिलते ही प्रशासन चौकन्ना हो गया। प्रशासन के आदेश पर हिमाचल प्रदेश से लगने वाली उत्तराखंड की सीमा को सील कर दिया गया।
यात्रा के हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कॉन्फ्रेंस नेता बब्बर से बातचीत के जरिये उन्हें वापस भेजने का प्रयास किया।जत्थे में शामिल लोग हरिद्वार जाने की मांग पर अड़े रहे।
उधर यात्रा में शामिल लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने कुल्हाल बॉर्डर पर काफी बंदोबस्त किया हुआ था। जैसे ही यात्रा ने उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश किया, पुलिस ने यात्रा में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में परविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, इकबाल सिंह, अरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, जसवंत सिंह समेत बीस लोग शामिल रहे।
उधर विकासनगर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, सीओ विकासनगर बीएस धोनी ने बताया कि यात्रा में शामिल लोगों को शांति भंग की कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही कुल्हाल चेकपोस्ट पर चौकसी बरकरार रखी गई।
कई थानों की पुलिस रही तैनात
कुल्हाल चेकपोस्ट पर जत्थों को राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए कई थानों की पुलिस तैनात रही। कोतवाल महेश जोशी, एसएसआइ नरोत्तम बिष्ट, थानाध्यक्ष सहसपुर विजय ङ्क्षसह, थानाध्यक्ष कालसी विपिन बहुगुणा, चौकी इंचार्ज बाजार दीपक मैठाणी, धर्मावाला इंचार्ज रणजीत खनेड़ा, हरबर्टपुर इंचार्ज सत्येंद्र भंडारी, डाकपत्थर इंचार्ज भूषण काला, कुल्हाल इंचार्ज मुकेश कुमार, दारोगा प्रमोद कुमार आदि ने सभी वाहनों की गहन चेङ्क्षकग की, ताकि कोई अन्य वाहनों से हरिद्वार न जा सके।
यह भी पढ़ें: बैसाखी पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
यह भी पढ़ें: घर-घर में किया गया कन्या पूजन, राज्यपाल ने अपने हाथों से परोसा भोजन
यह भी पढ़ें: सात मई को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध गंगात्री धाम के कपाट