Move to Jagran APP

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और डेंगू को लेकर सिख फेडरेशन ने किया प्रदर्शन

उत्तरांचल सिख फेडरेशन की युवा शाखा ने शहर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 07:16 PM (IST)
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और डेंगू को लेकर सिख फेडरेशन ने किया प्रदर्शन
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और डेंगू को लेकर सिख फेडरेशन ने किया प्रदर्शन

देहरादून, जेएनएन। उत्तरांचल सिख फेडरेशन की युवा शाखा ने शहर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि सरकार यदि चाहे तो गुरुद्वारों में जागरुकता शिविर आयोजित कर सकती है। 

loksabha election banner

 जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि डेंगू के चलते कई लोग असमय ही काल का ग्रास बन चुके हैं। दून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सरकार व स्वास्थ्य महकमे को चाहिए कि वह लोगों के मन से डर हटाकर मरीजों के इलाज का बेहतर प्रबंधन करे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में डेंगू को लेकर राजभवन सक्रिय, सरकार से रिपोर्ट तलब

फेडरेशन ने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों और दवाओं की ठोस व्यवस्था नहीं है। हर कोई बीमारी के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। मरीज और तीमारदार बेहद परेशान हैं। ब्लड टेस्ट, सिटी स्कैन, एमआरआइ, अल्ट्रासाउंड आदि के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जो आम आदमी की हद से बाहर हैं। प्रदेश सरकार जल्द इन दिक्कतों को दूर कर करे। प्रदर्शन के दौरान सेवा सिंह मठारू,  जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी बिंद्रा, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा ईश्वर सिंह सहित कई मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कहर बरपा रहा डेंगू का मच्छर, 253 और लोगों को डंक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.