Move to Jagran APP

कृषि कानून के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

संवाद सूत्र त्यूणी जौनसार-बावर के सीमांत क्षेत्र त्यूणी में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 09:33 PM (IST)
कृषि कानून के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
कृषि कानून के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

संवाद सूत्र, त्यूणी: जौनसार-बावर के सीमांत क्षेत्र त्यूणी में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में सैंकड़ो किसानों ने कानून के विरोध में अपनी सहमति जताई। कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष लायक राम शर्मा ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार से उन्हें वापस लेने की मांग की।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस के दिशा-निर्देशन में प्रदेश भर में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत त्यूणी के बावर, देवघार व शिलगांव क्षेत्र में अभियान चलाया। इस अवसर पर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष लायक राम शर्मा ने भाजपा की सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लाभ के लिए नहीं बल्कि उनके शोषण के लिए कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में कानूनों का विरोध कर रही है। अभियान के दौरान युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य पंवार, क्षेपं सदस्य विनीता देवी, संतराम चौहान, हरीश राजगुरु, बलबीर सिंह चौहान, बचन सिंह राणा, स्याणा बॉबी चौहान, जयेंद्र चौहान, कुंवर सिंह, दिनेश चौहान आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.