कृषि बिल के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
संवाद सूत्र कालसी कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया और कृषि बिल के नुकसान की किसानो ंको जानकारी दी।
संवाद सूत्र, कालसी: कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कालसी स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने कृषि बिल के विरोध में हस्तारक्षर अभियान चलाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कृषि बिलों को वापस लिए जाने की मांग की।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान कालसी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत कृषि बिलों का पास किया है। कानून बन जाने के बाद किसानों के सामने अपनी फसलों को अपनी मर्जी से बेचने पर पाबंदी लग जाएगी। कहा कि सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सीधे तौर पर किसानों का उत्पीड़न करने पर उतारु हो गई है। जिसके चलते पंजाब व हरियाणा का किसान सड़क पर हैं, लेकिन उनकी बात तक सुनने को सरकार तैयार नहीं है। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में क्षेत्र के किसान भी शामिल हुए। इस दौरान मायाराम तोमर, उमादत्त जोशी, दीवान सिंह तोमर, गोपाल वर्मा, संजय चौहान, श्यामदत्त वर्मा, परमानंद शर्मा, शमशेर सिंह, सीताराम नेगी आदि उपस्थित रहे।