विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने विकसित किया प्रज्ञानम एआई चैटबॉट, भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ेगी नई पीढ़ी

Published: Thu, 26 Mar 2026 11:18 PM (GMT+05:30)

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने 'प्रज्ञानम' एआई चैटबॉट विकसित किया है। यह नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करता है।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि का प्रज्ञानम एआइ चैटबाट के लोकार्पण कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)। सूवि

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि का प्रज्ञानम एआइ चैटबाट के लोकार्पण कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)। सूवि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से विकसित ‘प्रज्ञानम’ एआइ चैटबाट नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है।

आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से तैयार यह चैटबाट जिज्ञासुओं को त्वरित, सटीक और संदर्भ आधारित जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम है।

‘प्रज्ञानम’ को विश्वविद्यालय की ‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’ पहल के अंतर्गत विकसित किया गया है। भारतीय ज्ञान प्रणाली पर किए गए शोध कार्यों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत विषयों एवं प्रामाणिक स्रोतों के आधार पर यह तैयार हुआ है।

चैटबाट वेद, उपनिषद, पुराण, प्राचीन गणित का डाटाबेस

यह चैटबाट वेद, उपनिषद, पुराण, प्राचीन भारतीय गणित, नाट्यशास्त्र, संगीत, आयुर्वेद, दर्शन और भारतीय विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित विस्तृत डेटाबेस से संचालित होता है।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी सरल और डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है।

उपयोगकर्ता इसे आनलाइन देख सकता है

इच्छुक उपयोगकर्ता इसे आनलाइन https://pragyanam.live पर जाकर आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ‘प्रज्ञानम’ जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से भारतीय ज्ञान की समृद्ध विरासत को 21वीं सदी की तकनीक से जोड़कर प्रभावी ढंग से नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकेगा।

यह न केवल जिज्ञासाओं का समाधान करेगा, बल्कि शोध आधारित जानकारी देकर उपयोगकर्ताओं को भारतीय परंपरा की गहराई से भी परिचित कराएगा।

राज्यपाल ने किया लोर्कापण

बीते बुधवार को इस एआइ चैटबाट का लोकार्पण राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया था। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत और कुलपति प्रो.एनके जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे थे।

यह भी पढ़ें- एआइ समिट प्रदर्शन: विकास चिकारा ने मांगी अग्रिम जमानत, दिल्ली पुलिस ने बताया साजिशकर्ता

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में चल रहा इंडिया एआइ एक्सपो, उत्तराखंड ने पेश किए पहाड़ी स्टार्टअप और डिजिटल नवाचार