Move to Jagran APP

द्रोण नगरी में धूमधाम से निकली भोलेशंकर की बरात, ये रहे आकर्षण का केंद्र

द्रोण नगरी में भोले बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 06:30 PM (IST)
द्रोण नगरी में धूमधाम से निकली भोलेशंकर की बरात, ये रहे आकर्षण का केंद्र
द्रोण नगरी में धूमधाम से निकली भोलेशंकर की बरात, ये रहे आकर्षण का केंद्र

देहरादून, जेएनएन। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर की ओर से द्रोण नगरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिव बरात, देवताओं की झांकी, ऊंट घोड़े और महिलाओं की कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। 

loksabha election banner

सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से मंगलवार को सुबह दस बजे शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में वृंदावन से आए कलाकारों की राधा कृष्ण की झांकी, शिव बरात में नंदी पर सवार शिव, राक्षसों, प्रेतों, गणों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं शोभायात्रा में त्रयंबकेश्वर महादेव, टपकेश्वर महादेव, यमराज, महादेव की भस्म आरती, सूर्य लोक, पाताल लोक में शेष नाग पर विराजमान श्री हरि विष्णु, श्रीनाथ, महाकाल की भस्म आरती, एकलिंग महादेव की झांकियों ने श्रद्धालुओं के साथ राहगीरों का भी मनमोह लिया। 

शोभायात्रा में दिल्ली के मशहूर रामलखन बॉम्बे नासिक ढोल पार्टी, जबलपुर के राजकुमार ब्रास बैंड, हिमाचल प्रदेश से आए छह ऊंट, 21 घोड़ों ने भव्यता और बढ़ा दी। वहीं अंत में 101 महिलाओं सिर पर कलश में गंगा जल रखकर और हर हर महादेव के जाप के साथ कलश यात्रा निकाली। इससे द्रोण नगरी शिवमय हो गई। यात्रा सहारनपुर चौक से झंडाबाजार, हनुमान चौक, धामावाला, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा का मंदिरों, सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वहीं शोभायात्रा की देखरेख, कलाकार और यात्रा में हिस्सा ले रहे श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह हलुआ, छोले पूड़ी, ब्रेड पकोड़े, कढ़ी चावल, आलू की पकौड़ी, लड्डू, पंचामृत का प्रसाद भी बांटा गया। 

इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, विनय गोयल महंत कृष्ण गिरी, दिगंबर भरत गिरी एवं राजपाल गिरी, हरिशंकर गिरी, पातीराम, मनोज पंत, मनोज ढौंढियाल, घनश्याम आदि मौजूद थे। 

श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर के मुख्य द्वार पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। महंत कृष्णगिरी और दिगंबर भरत गिरी ने पृथ्वीनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। सेवादल की ओर से उन्हें नोटों की माला पहनाई गई। बाद में सेवादल ने यात्रा के अंत में चल रहे टपकेश्वर महादेव का दर्शन किया। साथ ही 5100 बे्रड पकौड़े और खीर का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान दिगंबर भागवत पुरी एवं दिनेश पुरी, नवीन गुप्ता, संजय गर्ग, राजेंद्र आनंद, रजनीश यादव, जितेंद्र गर्ग, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे। 

शोभायात्रा के संग-संग रही खाकी 

शोभायात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। यात्रा के दौरान भारी पुलिस फोर्स साथ-साथ चल रहा था। वहीं यातायात संभालने के लिए पुलिस के साथ-साथ सीपीयू कर्मी, स्वयं सेवक भी जुटे हुए थे। 

यह भी पढ़ें: क्रोध शांत करने को इस पर्वत के शिखर पर की थी भगवान परशुराम ने पूजा, स्कंद पुराण में 

यह भी पढ़ें: यहां है माता सीता का प्राचीन मंदिर, यहीं लिखी गई थी रावण के विनाश की पटकथा, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: सच्चे मन से महादेव का जलाभिषेक करने से होती हर मनोकामना पूर्ण

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.