विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश में अन्न की कोई कमी नहीं है, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मसूरी में कही यह बात

Published: Sun, 01 Mar 2026 06:16 PM (IST)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मसूरी में बताया कि देश में अन्न की कोई कमी नहीं है, जलवायु परिवर्तन ...और पढ़ें

मसूरी में प्रेस वार्ता करते  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

मसूरी में प्रेस वार्ता करते  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, मसूरी। केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने स्पष्ट किया है कि देश में अन्न की कोई कमी नहीं है। जलवायु परिवर्तन के बावजूद उत्पादन में कमी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत गेहूं और चावल का निर्यात कर रहा है।

मसूरी के लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में खरीफ फसल का उत्पादन 1694.60 लाख मीट्रिक टन और रवि फसल का 1691.66 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है।

2025-26 में यह आंकड़ा क्रमशः 1741.44 लाख और 1745.13 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि चावल उत्पादन में भारत अब पहले स्थान पर है। चावल का उत्पादन 1229.28 लाख मीट्रिक टन और गेहूं का 1202.10 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई सुधार और निवेश किए हैं। वर्ष 2024-25 के फाइनल अनुमान के अनुसार, देश का कुल बागवानी उत्पादन लगभग 3707.38 लाख टन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.51 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बागवानी क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। जहां 2024-25 के तृतीय अग्रिम अनुमान के अनुसार लगभग 1.58 लाख हेक्टेयर में बागवानी फसलें ली जा रही हैं।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को तकनीक और बाजार से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।