शिल्पा शेट्टी ने प्रज्ज्वलित किया एक दीया शहीदों के नाम
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक दीया शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित किया।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में एक दीया शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को दीपावली के दिन अपनी माटी का दीया अपने सैनिकों के नाम जलाना चाहिए।
शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा, बहन शमिता और माता के साथ परमार्थ निकेतन पहुंची थी। परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी व परिजनों ने एक दीया शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के नाम पर एक पौधा भी लगाया।
परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची शिल्पा ने की गंगा आरती, तस्वीरें
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे सैनिक सीमा पर भारत मां की रक्षा करते हैं। सैनिक हैं तो देश है। हमारे सैनिक देश की अस्मिता, अखंडता, गौरव और शान हैं। प्रत्येक भारतीय को दीपावली पर एक दीया सैनिकों के नाम पर जलाना चाहिए।
पढ़ें: पति संग ऋषिकेश पहुंची शिल्पा शेट्टी, गंगा आरती में लिया हिस्सा
इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आज देश सुरक्षित है तो केवल सैनिकों के कारण। सैनिक हैं तो हम हैं, हम हैं तो भारत है। उन्होंने सैनिक को संत की संज्ञा देते हुए कहा कि इन सैनिकों के लिए प्रत्येक नागरिक को दीया जलाना चाहिए।
पढ़ें: अभिनेता हेमंत पांडेय बोले, उत्तराखंड की बेहतर छवि पेश करेंगे