भाजपा नेता शौर्य डोभाल बोले, सरकार ने पांच साल में खोले विकास के रास्ते
भाजपा नेता शौर्य डोभाल ने कहा कि मोदी सरकार ने दुनियाभर में देश की विरासत को फैलाने के लिए कड़ी मेहनत की है। सरकार ने पिछले पांच साल में विकास के लिए रास्ते खोले हैं।
देहरादून, जेएनएन। भाजपा नेता शौर्य डोभाल ने कहा कि मोदी सरकार ने दुनियाभर में देश की विरासत को फैलाने के लिए कड़ी मेहनत की है। बजाय किसी की उपेक्षा के बड़े छोटे सभी देशों से अपने मित्रवत रिश्ते कायम करने की ओर आगे बढ़ी है। सरकार ने पिछले पांच साल में विकास के लिए रास्ते खोले हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट डालने की अपील की।
डीएवी पीजी कॉलेज, व्यापार मंडल और मार्शल स्कूल में उनका इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किया गया। डीएवी में उन्होंने स्थानीय थिंक टैंक बनाने और उत्तराखंड के युवाओं को शामिल करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित चुनावी सभा में शौर्य डोभाल ने कहा कि देश की तरक्की के लिए एक बार फिर री-स्टार्ट का बटन दबाना जरूरी है।
उन्होंने राष्ट्रवाद, कश्मीर संघर्ष, सेना सशक्तीकरण, आतंकवाद के खात्मे समेत अन्य मुद्दे उठाए। संबोधन के बाद उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का जवाब भी दिया। उन्हें बताया कि वे भाजपा को वोट क्यों करें। शौर्य ने कहा कि हमें दुनिया के बदलते परिदृश्य में विकास की दौड़ को कायम रखने वाली मजबूत सरकार चाहिए। जो कड़े, दूरगामी व लीक से हटकर नीतिगत फैसले लेने में सक्षम हो।
इसके बाद उन्होंने व्यापार मंडल, आनंद चौक सोसायटी और मार्शल स्कूल में शहर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों से भाजपा को वोट डालने की अपील की। इस दौरान डॉ. पारुल दीक्षित, मेजर अतुल सिंह, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. हरिओम पंवार, गोपाल क्षेत्री, जेबीएस रौथाण, डॉ. ओनिमा शर्मा, आदित्य चौहान, आशीष रावत, सिद्धार्थ राणा, राहुल कुमार लारा, शुभम सिमल्टी, जितेंद्र बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मतदाताओं के लिए प्रेरणा बने दृष्टिबाधित छात्र, चलाया जागरुकता अभियान
यह भी पढ़ें: स्थानीय सोशल मीडिया पर बिखरे कांग्रेस के चुनावी रंग
यह भी पढ़ें: अनिल बलूनी बोले, उत्तराखंड को दर्द देने वाला है कांग्रेस का घोषणा पत्र