विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025: उत्तराखंड के 19 शिक्षक होंगे सम्मानित

Published: Thu, 02 Apr 2026 11:51 PM (IST)

उत्तराखंड सरकार ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 को अंतिम मंजूरी दे दी है। इस वर्ष 19 शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 को शासन की अंतिम मुहर

  2. शिक्षक दिवस, 5 सितंबर को 19 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

  3. नवाचार और गुणवत्ता सुधार में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में शिक्षा के उन्नयन और गुणवत्ता सुधार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को दिए जाने वाले शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 पर शासन ने अंतिम मुहर लगा दी है।

इस वर्ष कुल 19 शिक्षकों को शिक्षक दिवस, पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।

घोषित सूची के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 12 शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा, छह शिक्षक माध्यमिक शिक्षा एवं एक शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), उत्तरकाशी से शामिल हैं। चयन समिति की संस्तुति के आधार पर शासन ने इन नामों को स्वीकृति प्रदान की है।

विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर बीते 13 फरवरी 2026 को आयोजित चयन समिति की बैठक में शिक्षकों का चयन किया गया था। इसके बाद शासन स्तर पर प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृति दी गई।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने नवाचार, शिक्षण विधियों में सुधार, छात्र हित में विशेष प्रयास और विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में उल्लेखनीय कार्य किया है।

चयनित शिक्षकों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षा से इन शिक्षकों का चयन

  • प्रारंभिक शिक्षा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल के प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी
  • राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता नारायणबगड़ जिला चमोली के सहायक अध्यापक लखपत सिंह रावत
  • राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी पुरोला जिला उत्तरकाशी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत
  • राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कण्डोली अपर जिला देहरादून के सहायक अध्यापक वीरेंद्र सिंह रावत
  • प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर जिला हरिद्वार के प्रधानाध्यापक रोबिन कुमार
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी भिलंगना जिला टिहरी गढ़वाल के सहायक अध्यापक महेश्वर प्रसाद सेमवाल
  • प्राथमिक विद्यालय ढौंडिक अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग के सहायक अध्यापक शशिकांत नौटियाल
  • प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट जिला चंपावत के सहायक अध्यापक जहीर अब्बास
  • प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर के सहायक अध्यापक नौ सिंह
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर कोटाबाग जिला नैनीताल की सहायक अध्यापिका डॉ. श्वेता मजगाई
  • राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट जिला पिथौरागढ़ के सहायक अध्यापक विक्रम सिंह परिहार
  • राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़ द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा के सहायक अध्यापक त्रिलोक सिंह अधिकारी

माध्यमिक शिक्षा से इन शिक्षकों का चयन

  • माध्यमिक शिक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर पाबौं जिला पौड़ी गढ़वाल में प्रवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी
  • जीजीआईसी गौचर जिला चमोली में प्रवक्ता डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा
  • जीआईसी भगवानपुर धारकोट जिला देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव
  • जीजीआईसी गुलाबशाहपीर जिला हरिद्वार की प्रधानाचार्य कमलेश पंवार
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सौ जिला चंपावत के सहायक अध्यापक नवीन चंद्र पंत
  • भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय जिला नैनीताल के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता
  • प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट जिला उत्तरकाशी के प्रवक्ता डॉ.सुबोध सिंह बिष्ट

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अपराधियों पर सीएम धामी का सख्त रुख: बाहरी व्यक्तियों का खंगाला जाएगा आपराधिक इतिहास

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के रावल ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, चारधाम यात्रा की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रामनगर के हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना, बोले- बजरंगबली की कृपा बनी रहे हम सभी पर