नशीला पदार्थ खिला छह माह से कर रहा था दो बच्चों से कुकर्म, आरोपित के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया
देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म के आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया और ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। नेहरू कालोनी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपित ने बच्चों के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बच्चे बीमार हुए तो इसका पता चला।
स्वजनों ने बच्चों से बात की तो उन्होंने आपबीती सुनाई। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी कमीज उताकर मुंह पर कालिख पोतकर घुमाया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
काफी समय से कर रहा था कुकर्म
मामला नेहरू कालोनी क्षेत्र का है। आरोप है कि बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी आरोपित जितेंद्र सिंह दो नाबालिग बच्चों के साथ काफी समय से कुकर्म कर रहा था। दोनों बच्चे काफी समय से बीमार रहने लगे। स्वजनों ने बच्चों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने आपबीती सुनाई।
आरोप है कि पिछले पांच से छह महीनों से वह बच्चों को डरा-धमकाकर नशीला पदार्थ खिलाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपित नेहरू कालोनी क्षेत्र में ही पिछले काफी समय से रह रहा है।
शुक्रवार को स्वजनों ने अन्य लोगों के साथ नेहरू कालोनी क्षेत्र से ही आरोपित को पकड़ लिया और उसकी कमीज उताकर उसके चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया और उसे चौकी बाइपास लेकर पहुंचे। नेहरू कालोनी पुलिस ने दोनों नाबालिग बच्चों के स्वजनों की शिकायत पर आरोपित जितेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो बनाकर दे रहा था बच्चों को धमकी
स्वजनों का आरोप है कि आरोपित ने बच्चों से कुकर्म की घटना का वीडियो भी बनाया था। घटना के बाद वह बच्चों को घटना के बारे में किसी को न बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। बच्चों पर दबाव डाल रहा था कि किसी को इसके बारे में बताया तो वीडियो फैला देगा।
