Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, जमने लगे झरने; इन जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 08:11 AM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मंगलवार को चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई गई थी लेकिन प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। वहीं चोटियों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है।

    Hero Image
    उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, जमने लगे झरने

     जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। पारा गिरता जा रहा है। वहीं अब बर्फबारी के बीच कोहरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कड़ाके की ठंड के बीच औली और केदारनाथ बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और दिनभर धूप खिली। हालांकि, सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मंगलवार को चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई गई थी, लेकिन प्रदेश में कहीं भी वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई।

    जारी हुआ कोहरे का येलो अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है। जबकि, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पाला बढ़ा सकता है परेशानी

    उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है।

    धूप ले रहे हैं लोग

    मौसम विज्ञान की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका को देखते हुए चमोली स्थित कुमाऊं सीमा से सटे देवाल के ब्रहमताल में देश के विभिन्न राज्यों से सैलानी सर्द मौसम में गुनगुनी धूप के साथ पहाड़ के लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी ले रहे है। हांलाकि पर्यटकों को बर्फबारी का भी इंतजार है।

    यह भी पढ़ें: 

    Uttarakhand News: द्रोणागिरि के लोग हनुमान जी को क्यों मानते हैं शत्रु? यहां पर्वत देवता का आभार जताने आए थे श्रीराम

    Auli: औली में बर्फ पिघलने के साथ पर्यटकों में मायूसी, पर्यटन कारोबार पर भी भारी असर; रोपवे के बंद होने से भी निराशा