Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया संविधान दिवस, जानिए क्‍या बोले पदाधिकारी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस मनाने के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के महान संविधान में है ड्राफ्टिंग कमेंटी के अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर का विशेष योगदान रहा।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 04:55 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 04:55 PM (IST)
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया संविधान दिवस, जानिए क्‍या बोले पदाधिकारी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस मनाने के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस मनाने के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के महान संविधान में है और ड्राफ्टिंग कमेंटी के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर का विशेष योगदान रहा।

prime article banner

उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में देश की विविधता में एकता की विशेषता को समेटा गया है। साथ ही इसका स्वरूप ऐसा है कि यह समय की आवश्यकताओं को पूरा करता रहे। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस है जो हमें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है और संविधान निर्माताओं के योगदान को पुनः स्मरण करने का अवसर भी देता है । विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि कि हमारा संविधान देश की जनता अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए बना है और इसका मूल आधार लोकतंत्र है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर के महान योगदान का उल्लेख किया और कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान निर्माण के समय देश की एकता अखंडता और कमजोर वर्ग के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए जरूरी प्रावधान किए। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद व अन्य नेताओं के योगदान का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें: देहरादून में केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे ट्रेड यूनियनों के सैकड़ों कार्यकर्त्ता, जानिए क्‍या हैं इनकी मांगें

विधायक विनोद चमोली ने कहा कि हमारे संविधान में महत्वपूर्ण बात यह है कि देश का जनमानस इससे जुड़ा है और जब कभी इसके साथ कोई छेड़छाड़ की जाती है तो उसके विरोध में तेज स्वर उठते हैं। इंदिरा गांधी द्वारा संविधान के दुरुपयोग पर जनता का विरोध इस रूप में सामने आया कि उन्हें सत्ता से भी हटना पड़ा। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने गोष्ठी का संचालन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, खजान दास विधायक उमेश शर्मा, सहदेव पुंडीर,दायित्वधारी ज्योति गैरोला,वीरेंद्र बिष्ट, महापौर सुनील उनियाल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रवक्ता विनय गोयल, मयंक गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, शेखर वर्मा आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया उन्हें नमन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.