Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचिव ने की परिवहन निगम की फाइलें तलब, पारदर्शिता को ई-गवर्नेंस लागू करने के निर्देश

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Mon, 28 Jun 2021 10:22 AM (IST)

    सचिव परिवहन डा. रणजीत सिन्हा ने रविवार को परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों पर होने वाले कार्यों की जानकारी ली और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निगम में ई-गवर्नेंस व्यवस्था को लागू करने को भी कहा।

    Hero Image
    सचिव ने की परिवहन निगम की फाइलें तलब।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। सचिव परिवहन डा. रणजीत सिन्हा ने रविवार को परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों पर होने वाले कार्यों की जानकारी ली और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निगम में ई-गवर्नेंस व्यवस्था को लागू करने को भी कहा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन निगम लगातार घाटे में चल रहा है। अभी स्थिति यह है कि निगम कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। हाईकोर्ट ने भी परिवहन निगम की आय को बढ़ाने के के लिए सरकार से कार्ययोजना देने को कहा है। इस कड़ी में रविवार को सचिव परिवहन रणजीत सिन्हा परिवहन मुख्यालय पहुंचे और यहां कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया की पटलों पर कार्य व्यवस्थित तरीके से नहीं कराया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने निगम प्रबंधन की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराते हुए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए व्यवस्था को आनलाइन किया जाए। ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए कार्यों को व्यवहारिक और सुदृढ़ बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न कमियों को इंगित करते हुए इन्हें दूर करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने निगम की कार्यशाला और अन्य कार्यों से संबंधित पत्रावली तलब की।

    उन्होंने निगम प्रबंधन से घाटे के कारणों पर चर्चा की। आय के साधनों को बढ़ाने पर विचार विमर्श कर इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को सौंपने के निर्देश दिए। सचिव परिवहन रणजीत सिन्हा ने कहा कि एक नियमित प्रक्रिया के तहत उन्होंने निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्हें व्यवस्थाओं में सुधार लाने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारियों के वेतन का मामला, शासन में खलबली

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें