विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसूरी रोड पर देर रात हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरा स्कूटी सवार, एसडीआरएफ ने बचाया

Published: Sat, 11 Jul 2026 09:45 AM (IST)

देहरादून में मसूरी रोड पर देर रात एक स्कूटी सवार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

घायल को जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जागरण

घायल को जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मसूरी रोड पर देर रात एक युवक 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।एसडीआरएफ ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

शुक्रवार देर रात जिला कंट्रोल रूम (डीसीआर) देहरादून से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर से लगभग एक किलोमीटर आगे एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उपनिरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

स्ट्रेचर में बांधकर खाई से निकाला

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि स्कूटी सवार करीब 50 मीटर गहरी और बेहद खड़ी खाई में गिरा हुआ है, जहां तक पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण था।

एसडीआरएफ ने जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात के अंधेरे और दुर्गम भू-भाग के बावजूद टीम ने तकनीकी रेस्क्यू उपकरणों की मदद से घायल तक पहुंच बनाई। इसके बाद उसे सुरक्षित स्ट्रेचर में बांधकर सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद घायल को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान रोहित (36) निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- मसूरी के 49 डिफॉल्टर होटलों पर NGT सख्त, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- मसूरी होमस्टे में दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेटी जांच शुरू