Move to Jagran APP

Uttarakhand News : एसडीएम का भाजपा विधायक पर अवैध कार्य करने को दबाव बनाने का आरोप, दी तहरीर

उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पुरोला थाने में विधायक दुर्गेश्वर लाल व एक अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने आरोप लगाया कि विधायक समय-समय पर उनसे अवैध कार्य करने के लिए दबाव बनाते हैं।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 09:53 PM (IST)
Uttarakhand News : एसडीएम का भाजपा विधायक पर अवैध कार्य करने को दबाव बनाने का आरोप, दी तहरीर
विधायक दुर्गेश्वर लाल व एक अन्य के विरुद्ध तहरीर

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: पुरोला में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी और भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच आपसी विवाद गहरा गया है।

loksabha election banner

विधायक दुर्गेश्वर लाल व एक अन्य के विरुद्ध तहरीर

उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पुरोला थाने में विधायक दुर्गेश्वर लाल व एक अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है। पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी का तहरीर मिली है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विधायक ने मिलने से मना कर दिया

उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 21 मई को नगर पंचायत पुरोला की ओर से अतिक्रमण हटाया। इस पर विधायक ने रात दस बजे विश्राम गृह में बुलाया, लेकिन रात का समय होने के कारण वह नहीं जा पाए।

22 मई की सुबह विधायक से मिलने गए तो विधायक ने मिलने से मना कर दिया और बाजार में मिलने के लिए कहा। मुख्य बाजार में उनके खिलाफ नारेबाजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उपजिलाधिकारी ने आरोप लगाया कि विधायक समय-समय पर उनसे अवैध कार्य करने के लिए दबाव बनाते हैं।

वहीं पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने 21 मई को अतिक्रमण हटाने के नाम पर वैध मकान तुड़वाए हैं। साथ ही अपने पद और सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.