विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, ये रहे विजेता
डाकपत्थर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित की जाने वाली दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया।
विकासनगर, जेएनएन। डाकपत्थर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित की जाने वाली दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल तैयार करके प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में बेहतरीन मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षाधिकारी ने पुरस्कृत किया।
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में क्षेत्र के दस विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने अपनी योग्यता का परिचय देते हुए विभिन्न विषयों पर तैयार किए गए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्र समूहों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक सुधीर कांती, डॉ. नरेश कुमार, प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह चौहान, अर्चना, लक्ष्मी सिंह, सुबोध डिमरी, मंजू कुकरेती, विजय द्विवेदी मौजूद रहे।
किस ग्रुप में कौन रहा विजेता
राइंका डाकपत्थर विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग के क्रम में कृषि पद्धति पर आधारित मॉडल बनाने के लिए राकेश कुमार प्रथम, मोहम्मद आतिफ द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार स्वच्छता के साथ ही स्वास्थ्य में सोफिया को प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, मनीषा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संसाधन प्रबंधन में अरुण सेठी को पहला, प्रिंस को दूसरा, फलक अमीन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
औद्योगिक विकास में निशांत को पहला, संजू को दूसरा, आदेश कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। भावी परिवहन व संचार मॉडल में सुनील जोशी को पहला स्थान, रोहित को दूसरा और निखिल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। शैक्षिक खेल व गणितीय प्रतिरुपण में अर्जुन प्रताप को पहला, आयशा को दूसरा और मोहित चौहान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में कृषि पद्धति वर्ग में परवीन को पहला, पूजा को द्वितीय, अरहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें: आइआरडीई ने विकसित किया ऐसा मिसाइल सिस्टम जो दुश्मन के ठिकाने में घुसकर उड़ाएगा टैंक
स्वच्छता और स्वास्थ्य क्रम में कार्तिक को पहला, अमन चौहान को दूसरा और कल्पना थापा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। संसाधन प्रबंधन में समर को पहला विशाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। औद्योगिक विकास में आदित्य नेगी को प्रथम व दीक्षा चौहान को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। भावी परिवहन व संचार क्रम में गगन चौधरी को पहला व मयंक को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। शैक्षिक खेल व गणितीय प्रतिरूपण में प्रवीन नेगी को पहला, अंशु को दूसरा व सौरभ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें: नौसेना की पनडुब्बियों के पेरिस्कोप का निर्माण होगा देहरादून में, पढ़िए पूरी खबर