शनि ने ढाई साल के लिए धनु राशि में किया प्रवेश
आचार्य सुशांत राज ने बताया कि आज दोपहर 3.15 बजे शनि ने धनु राशि में प्रवेश किया। शनि की इस ढैय्या का अन्य राशियों पर भी सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
देहरादून, [जेएनएन]: शनि ने आज धनु राशि में प्रवेश किया। इन राशि पर शनि की ग्रह ढाई साल तक रहेगी। शनि की इस ढैय्या का अन्य राशियों पर भी सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके बाद वह मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
आचार्य सुशांत राज ने बताया कि शनि देव को कर्म फलदाता, न्याय प्रिय, दंडाधिकारी आदि नामों से जाना जाता है। वह राशि चक्र की मकर व कुंभ राशियों के स्वामी भी हैं। शनि अगर किसी राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे ज्योतिष बड़ी और महत्वपूर्ण घटना मानते हैं।
26 अक्टूबर को शनि पुन: धनु राशि में प्रवेश किया। इससे पहले भी 26 जनवरी, 2017 को धुन में प्रवेश किया था, लेकिन अप्रैल में उनकी चाल बदलने व वक्र होने से कुछ समय के लिए वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दोपहर 3.15 बजे शनि ने धनु राशि में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें: पटरी पर आ रहा पर्यटन, चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन
यह भी पढ़ें: शीतकाल को बंद हुए हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट