Move to Jagran APP

उत्तराखंड में तीन साल आगे बढ़ेगी जलागम की ग्राम्या परियोजना

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें जलागम विकास परियोजनाओं के लिए 1000 करोड़ के प्रस्ताव सौंपे।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 02:13 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 09:20 PM (IST)
उत्तराखंड में तीन साल आगे बढ़ेगी जलागम की ग्राम्या परियोजना
उत्तराखंड में तीन साल आगे बढ़ेगी जलागम की ग्राम्या परियोजना

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में अगले साल खत्म होने जा रही विश्व बैंक पोषित उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना ग्राम्या फेज-दो की अवधि तीन साल आगे बढ़ाने को सरकार सक्रिय हो गई है। जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने इस सिलसिले में शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। उन्हें एक हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भी सौंपा। महाराज के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस परियोजना के विस्तार की संस्तुति करते हुए वह इसे विश्व बैंक को वित्त पोषण के लिए प्रेषित करेंगे।

prime article banner

कैबिनेट मंत्री महाराज के अनुसार मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर को बताया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने और प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण-संवर्धन और पुनर्जीवन के मद्देनजर ग्राम्या-दो परियोजना सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि बदली परिस्थितियों में गांव लौटे प्रवासियों को आजीविका के अवसर मुहैया कराने में भी यह परियोजना बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।

महाराज ने कहा कि वर्ष 2014 में शुरू हुई ग्राम्या-दो परियोजना सितंबर 2021 में समाप्त हो रही है। मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर इस महत्वपूर्ण परियोजना को तीन साल का विस्तार देने के साथ ही 1000 करोड़ के वित्त पोषण के प्रस्ताव की संस्तुति कर विश्व बैंक को प्रेषित की जानी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी में बच्चों को अब चार दिन मिलेगा सुगंधित दूध, पढ़िए पूरी खबर

उन्होंने बताया कि हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर इसमें 684 करोड़ विश्व बैंक देगा, जबकि 25 फीसद राशि राज्य सरकार वहन करेगी। पांच फीसद राशि लाभार्थी शेयर के रूप में होगी। कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने इसके लिए गंभीरता से प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी में बच्चों को अब चार दिन मिलेगा सुगंधित दूध, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.