Move to Jagran APP

तीरंदाजी में रजत जीतकर संतोष कुमार ने रचा इतिहास

ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस के संतोष कुमार ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। तीरंदाजी में उत्तराखंड पुलिस की झोली में पहली बार कोई पदक आया है।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 12:58 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 10:10 AM (IST)
तीरंदाजी में रजत जीतकर संतोष कुमार ने रचा इतिहास
तीरंदाजी में रजत जीतकर संतोष कुमार ने रचा इतिहास

देहरादून, [जेएनएन]: ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस के संतोष कुमार ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। यह पहला मौका है जब उत्तराखंड पुलिस की झोली में तीरंदाजी में पदक आया है।

loksabha election banner

19 से 23 फरवरी तक इम्फाल, मणिपुर में छठी ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस की ओर से विभिन्न स्पर्धाओं में अमित रावल की कप्तानी में कुल 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड के सचिव एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि कंपाउंड राउंड की 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में आरक्षी संतोष कुमार ने 360 में से 345 अंक लेकर रजत पदक कब्जाया। 

46वीं वाहिनी पीएसी में आरक्षी संतोष मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले हैं। रजत जीतने के साथ ही संतोष का चयन फेडरेशन की ओपन नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए ऑल इंडिया पुलिस की टीम में हो गया है। दून लौटने पर बुधवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनिल रतूड़ी ने संतोष को सम्मानित किया। 

गौरतलब है कि चैंपियनशिप में प्रतिभागी 26 टीमों में से उत्तराखंड पुलिस की टीम 11वें स्थान पर रहीं। एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि संतोष पटियाला स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय प्रशिक्षक जीवन जोत से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देवधर और ईरानी ट्रॉफी खेलेंगे दून के अभिमन्यु

यह भी पढ़ें: मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन में पटेट और अरोड़ा ने जीते स्वर्ण पदक

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस को हराकर अकीरा इलेवन ने कब्जाया क्रिकेट का खिताब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.