Move to Jagran APP

बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने को होगा शहर का सैनिटाइजेशन

बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने को लेकर नगर निगम फिर पूरे शहर का सैनिटाइजेशन करेगा। पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी शहर को सैनिटाइज किया जाएगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 02:07 PM (IST)
बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने को होगा शहर का सैनिटाइजेशन
बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने को होगा शहर का सैनिटाइजेशन

देहरादून, जेएनएन। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने को लेकर नगर निगम आज और कल फिर पूरे शहर का सैनिटाइजेशन करेगा। पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी शनिवार को 50 वार्ड व रविवार को शेष 50 वार्ड को सैनिटाइज किया जाएगा। शहर में चार जोन बनाए गए हैं। सरकार ने दून शहर में शनिवार-रविवार को साप्ताहिक बंदी के आदेश दिए हुए हैं। इसमें बाजार व कार्यालय भी बंद रहेंगे और सामान्य आवागमन पर भी प्रतिबंध है। ऐसे में नगर निगम ने फिर सैनिटाइजेशन का पूरा प्लान तैयार किया है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि जिन वार्डों-क्षेत्रों में पिछले हफ्ते अभियान में परेशानी हुई थी या कुछ इलाके छूट गए थे, वहां इस मर्तबा विशेष ध्यान दिया जाएगा। जोन में नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। वार्ड पार्षद अभियान की कमान संभालेंगे। वार्डों में डेंगू की रोकथाम को लेकर फॉगिंग करने के भी आदेश दिए गए हैं। 

loksabha election banner

दून शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा शहर में बाजार की साप्ताहिक बंदी को एक दिन रविवार से बढ़ाकर दो दिन कर करने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री ने निगम को शनिवार व रविवार को पूरा शहर सैनिटाइज करने के आदेश दिए थे। इसी के मद्देनजर महापौर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी कार्ययोजना बना ली है। नगर आयुक्त ने बताया कि कुल 70 गाडिय़ों की मदद से अभियान चलेगा। इस दौरान मुख्य सड़कों के साथ अंदरूनी गली व इलाकों में छिड़काव होगा। बाजारों समेत सरकारी दफ्तरों को भी सैनिटाइज करने का आदेश दिया गया है। अभियान सुबह आठ बजे से चलेगा। 

आज यहां होगा सैनिटाइजेशन

  • जोन-एक: वार्ड-1 मालसी, वार्ड-2 विजयपुर, वार्ड-4 राजपुर, वार्ड-5 धोरणखास, वार्ड-6 दून विहार, वार्ड-7 जाखन, वार्ड-8 सालावाला, वार्ड-9 आर्यनगर, वार्ड-10 डोभालवाला, वार्ड-11 विजय कालोनी, वार्ड-13 डीएल रोड, वार्ड-14 रिस्पना, वार्ड-15 करनपुर, वार्ड-16 बकरालवाला, वार्ड-17 चुक्खुवाला और वार्ड-18 इंद्रा कालोनी।  नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त विजलदास  समय: सुबह आठ बजे से। 
  • जोन-2: वार्ड-12 किशननगर, वार्ड-19 घंटाघर कालिका मंदिर, वार्ड-21 एमकेपी, वार्ड-22 तिलक रोड, वार्ड-23 खुड़बुड़ा, वार्ड-24 शिवाजी मार्ग, वार्ड-25 इंद्रेश नगर, वार्ड-26 धामवाला, वार्ड-27 झंडा मोहल्ला, वार्ड-33 यमुना कालोनी, वार्ड-34 गोविंदगढ़, वार्ड-35 श्रीदेवसुमन नगर, वार्ड-69 रीठामंडी और वार्ड-70 लक्खीबाग।  नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी। समय: सुबह आठ बजे से। 
  • जोन-3: वार्ड-20 रेसकोर्स उत्तर, वार्ड-28 डालनवाला उत्तर, वार्ड-29 डालनवाला पूरब, वार्ड-30 डालनवाला दक्षिण, वार्ड-47 चंदर रोड, वार्ड-48 बद्रीश कालोनी, वार्ड-49 भगत सिंह कालोनी, वार्ड-51 वाणी विहार, वार्ड-80 रेस्टकैंप और वार्ड-81 रेसकोर्स दक्षिण।  नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार। समय: सुबह आठ बजे से। 

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण के साथ डेंगू का प्रकोप रोकने को भी मंथन, पानी जमा मिला तो लगेगा जुर्माना

  • जोन-4: वार्ड-31 कौलागढ़, वार्ड-32 बल्लूपुर, वार्ड-36 विजय पार्क, वार्ड-37 वसंत विहार, वार्ड-38 पंडितवाड़ी, वार्ड-41 इंद्रापुरम, वार्ड-43 द्रोणपुरी, वार्ड-44 पटेलनगर पश्चिम, वार्ड-45 गांधीग्राम और वार्ड-71 पटेलनगर पूरब।  नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार। समय: सुबह आठ बजे से। 

यह भी पढ़ें: LIVE Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में 55 फीसद कोरोना संक्रमित लोग हुए स्‍वस्‍थ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.