पंचायत चुनाव से पहले संगठन पर ध्यान देगी समाजवादी पार्टी
उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेगी। ताकि पार्टी से अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।
देहरादून, जेएनएन। उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेगी। पंचायत चुनाव से पहले इस दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा। इससे पहले बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने को कहा गया है। ताकि पार्टी से अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।
प्रदेश भ्रमण पर आए सपा प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने उप्र और उत्तराखंड सरकार को महंगाई, बेरोजगारी पर घेरा। कहा कि चुनाव से पहले दोनों राज्य की सरकारों ने जो वायदे किए थे, वह पूरे नहीं किए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भऊी गन्ना किसानों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इससे किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को बाध्य हैं। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि 2014 से लेकर अब तक जो वायदे किए थे, वह पूरे नहीं किए हैं।
इस दौरान राज्य के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत विनोद बड़थ्वाल को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य नारायण सचान, ज्ञानचंद यादव, आभा बड़थ्वाल समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: फिर विवाद में आए भाजपा विधायक चैंपियन, दो वीडियो हो रहे वायरल
यह भी पढ़ें: जल्द होगा त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार, शामिल हो सकते हैं तीन नए चेहरे
यह भी पढ़ें: अब निकायों और विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को टक्कर देने को जुटी कांग्रेस
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप