विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में परिवहन निगम कर्मियों को वेतन का जल्द होगा भुगतान, की जा रही व्यवस्था

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 24 Jul 2021 07:45 AM (IST)

परिवहन निगम के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिए सरकार जल्द ही अवशेष धनराशि जारी करेगी। मंत्री यशपाल आर्य ...और पढ़ें

उत्तराखंड में परिवहन निगम कर्मियों को वेतन का जल्द होगा भुगतान।
उत्तराखंड में परिवहन निगम कर्मियों को वेतन का जल्द होगा भुगतान।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। परिवहन निगम के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिए सरकार जल्द ही अवशेष धनराशि जारी करेगी। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि इस संबंध में व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा उप्र के साथ ही परिसंपत्तियों के बंटवारे के मसले को जल्द हल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वहां से भी राज्य को अपना हक मिल सके।

उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद अस्तित्व में आया परिवहन निगम लगातार घाटे में चल रहा है। अब कोविड के कारण बसों का संचालन न होने के कारण परिवहन निगम की माली हालत बेहद खराब हो गई है। स्थिति ये है कि कर्मचारियों के लिए वेतन जुटाना भी भारी पड़ रहा है। साथ ही वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व में हाईकोर्ट ने इस मसले पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार को निर्देश दिए थे कि वह कर्मचारियों को वेतन देने के लिए एकमुश्त धनराशि जारी करे। कैबिनेट ने इस संबंध में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। हाल में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के वेतन के लिए 34 करोड़ की राशि जारी की थी।

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने बताया कि कर्मचारियों के लंबित वेतन के लिए भी सरकार जल्द धनराशि जारी करेगी। इसके लिए कसरत चल रही है। उन्होंने बताया कि उप्र व उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे में भी राज्य को ठीकठाक रकम मिलेगी। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में आपदा में घर क्षतिग्रस्त होने पर बढ़ेगा अनुदान, विस्थापन एवं पुनर्वास नीति में बदलाव की तैयारी