विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine News: यूक्रेन से भारत पहुंचे उत्‍तराखंड चार और छात्र, अब तक सकुशल घर लौट चुके हैं 32 छात्र

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 02 Mar 2022 10:28 AM (IST)

Russia Ukraine News यूक्रेन से भारतीयों का स्‍वदेश लौटने का क्रम जारी है। बीती रात करीब 10 बजकर 50 मिनट ...और पढ़ें

बीती रात भारत आइ फ्लाइट में उत्‍तराखंड के चार छात्र भी आए।
बीती रात भारत आइ फ्लाइट में उत्‍तराखंड के चार छात्र भी आए।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Russia Ukraine News: रूस और यूक्रेन के बीच जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा है। बीती रात भारत आइ फ्लाइट में उत्‍तराखंड के चार छात्र भी आए। इसमें देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्‍मद अनश, नैनीताल की शैली त्रिपाठी और पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडेय शमिल हैं। वहींं ऊधमसिंह नगर के दो छात्र भी बुधवार को उत्‍तराखंड लौट आए। इसमें शावेद अली और रितिक राजपूत का नाम शामिल है। बता दें कि अब तक कुल 34 उत्‍तराखंड के छात्र अपने घर लौट चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात विदेश से लौटे सभी छात्रों से की बात

सरकार के प्रयासों से यूक्रेन से मंगलवार देर रात्रि यूक्रेन से चार छात्र दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए देश लौटे। उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इसके अलावा में कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी भारत लौटे हैं। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात विदेश से लौटे सभी छात्रों से बात भी की। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सभी छात्रों को सकुशल घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री लगातार उत्तराखंड के सभी छात्रों की सकुशल भारत वापसी के लिए केंद्र सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। अब तक दिल्ली व मुंबई एयरपोर्ट के माध्यम से यूक्रेन से उत्तराखंड के 34 छात्र लौट चुके हैं। बुधवार को भी विभिन्न फ्लाईट से छात्रों के भी स्वदेश वापसी का क्रम बना हुआ है।

राज्य सरकार सभी को यूक्रेन से वापस लाने को प्रतिबद्ध: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वह निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को कुमाऊं मंडल की दो दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानिक आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली और उन्हें वापस लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड वासियों को वापस लाने के लिए सरकार निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में है। केंद्र व राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

थक गया हूं भाईजान, अब और सवाल न पूछो

थक गया हूं भाईजान, अब और सवाल न पूछो। मंगलवार तड़के ढाई बजे दिल्ली पहुंचा था और अब मेरठ से आगे निकल गया हूं। रात तक घर पहुंच जाऊंगा। यूक्रेन से लौट रहे हरिद्वार के संघीपुर गढ़ी निवासी एमबीबीएस के छात्र कुर्बान अली ने इतनी बात कहकर फोन काट दिया। देर शाम वह घर पहुंचे तो स्वजन ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। कुर्बान के बड़े भाई रिजवान अली ने बताया कि उसका छोटा भाई कुर्बान यूक्रेन के इवानो फ्रेंकविस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके सकुशल स्वदेश लौटने से परिवार में जश्न का माहौल है। स्वजन ने भारत सरकार का आभार जताया है। परिवार के सभी सदस्य फोन पर कुर्बान से संपर्क में थे। फोन पर कुर्बान ने बताया था कि बस में कई घंटे का सफर तय कर वह रोमानिया बार्डर के करीब पहुंचा था। बार्डर पर जाम के कारण करीब 10 किमी पैदल बार्डर तक पहुंचना पड़ा था। छोटे भाई की सकुशल वतन वापसी पर स्वजन उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें:- Russia Ukraine News: यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र के साथी ने बयां किया वहां का मंजर, कहा- गोलीबारी में गई उसकी जान