Move to Jagran APP

रुड़की में नगर निगम चुनाव की आचार संहिता प्रभावी, जानिए चुनाव कार्यक्रम

रुड़की नगर निगम के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही वहां निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई। चुनाव प्रक्रिया एक नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू होगी।

By Edited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 09:51 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 07:52 AM (IST)
रुड़की में नगर निगम चुनाव की आचार संहिता प्रभावी, जानिए चुनाव कार्यक्रम
रुड़की में नगर निगम चुनाव की आचार संहिता प्रभावी, जानिए चुनाव कार्यक्रम

देहरादून, राज्य ब्यूरो। रुड़की नगर निगम के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही वहां निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई। रुड़की नगर निगम के चुनाव की प्रक्रिया एक नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू होगी। मतदान 22 नवंबर को होगा, जबकि 24 नवंबर को मतगणना की तिथि तय की गई है। इसके साथ ही रुड़की में चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। महापौर और वार्ड सदस्यों के संभावित दावेदारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 

loksabha election banner

पिछले वर्ष अक्टूबर में नगर निकाय चुनाव के दौरान परिसीमन से संबंधित मसले के चलते नगर निगम रुड़की के चुनाव नहीं हो पाए थे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। कोर्ट ने सरकार को जल्द से जल्द रुड़की नगर निगम के चुनाव कराने के आदेश दिए थे। इसके लिए तैयारियां पूरी होने के बाद बीते रोज शासन ने अधिसूचना जारी कर दी थी। 

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने संवाददाता सम्मेलन में रुड़की नगर निगम के चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रुड़की में नगर निगम चुनाव की आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उन्होंने बताया कि इस निकाय में 140538 मतदाता महापौर और 40 वार्ड सदस्यों का चुनाव करेंगे।  

चुनाव कार्यक्रम 

नामांकन- एक व दो नवंबर (सुबह 10 से पांच बजे)। 

नामांकन पत्रों की जांच- चार व पांच नवंबर। 

नाम वापसी- छह नवंबर (सुबह 10 से शाम चार बजे तक)। 

चुनाव चिह्न आवंटन- सात नवंबर (सुबह 10 बजे से)। 

मतदान- 22 नवंबर (सुबह आठ से शाम पांच तक)। 

मतगणना- 24 नवंबर (सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक) 

नगर निगम रुड़की पर एक नजर 

कुल वार्ड- 40  

मतदान केंद्रों की संख्या-53 

मतदेय स्थल- 149 

महिला मतदाता67916 

पुरुष मतदाता- 72622  

यह भी पढ़ें: रुड़की नगर निगम के चुनाव 22 नवंबर को, शासन ने जारी की अधिसूचना

तीन लाख मतपत्रों की होगी छपाई 

रुड़की नगर निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 140538 है। इस चुनाव में एक व्यक्ति दो वोट डालेगा। एक महापौर व दूसरा वार्ड सदस्य के लिए। इसे देखते हुए मतदान के लिए करीब तीन लाख मतपत्र छपवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Panchayat Election: रुझान आने के साथ ही प्रत्याशियों से बदलते रहे चेहरे 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.