Move to Jagran APP

रुड़की में हैवानियत की हदें पार, चलती कार में मां व छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

गंगनहर पटरी पर चलती कार में महिला और उसकी छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसपी देहात परमिंदर डोभाल ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 01:48 PM (IST)
रुड़की में हैवानियत की हदें पार, चलती कार में मां व छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर
छह साल की बच्‍ची के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्‍कर्म

जागरण संवाददाता, रुड़की : रुड़की क्षेत्र में हैवानियत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गंगनहर पटरी पर चलती कार में महिला और उसकी छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपित मां-बेटी को कार से फेंककर फरार हो गए। गंभीर हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों ने महिला को बेटी समेत कार में लिफ्ट दी थी। पुलिस ने मामले में एक नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

एक महिला कई साल से पति से अलग होकर कलियर में रहती है। महिला का पति मुजफ्फरनगर में रहता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे महिला अपनी छह साल की बच्ची के साथ रुड़की आ रही थी। कलियर में उसे सोनू नाम का एक युवक मिला। महिला को रुड़की छोडऩे की बात कहते हुए सोनू ने उसे कार में बैठा लिया। कार में सोनू के अलावा अन्य साथी भी मौजूद थे।

इसी बीच आरोपितों ने चलती कार में महिला और बच्ची के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन उसकी एक ना चली। आरोपितों ने मां-बेटी दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उन्हें कार से कांवड़ पटरी किनारे फेंक दिया। रात्रि करीब एक बजे महिला बेटी को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की।

बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला का भी मेडिकल कराया गया है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी रातभर आरोपितों की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घटना के बाद से महिला बदहवास है। पीडि़ता ने मुख्य आरोपित का नाम सोनू निवासी कलियर बताया है। हालांकि अन्य साथियों के बारे में वो कोई जानकारी नहीं दे पाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोनू समेत अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विकासनगर: दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं कालसी थाने की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने एक माह पूर्व दुष्कर्म किया था, इधर किशोरी को धमकी देकर बुलाया और फिर से कोशिश की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.