Move to Jagran APP

प्रदेश के विकास में जिलाधिकारियों की भूमिका अहम, पढ़िए पूरी खबर

प्रदेश में चल रही तमाम विकास योजनाओं के सुचारू संचालन को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारियों की भूमिका अहम है। ये कहना है मुख्य सचिव उत्पल सिंह का।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 08:41 PM (IST)
प्रदेश के विकास में जिलाधिकारियों की भूमिका अहम, पढ़िए पूरी खबर
प्रदेश के विकास में जिलाधिकारियों की भूमिका अहम, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में चल रही तमाम विकास योजनाओं के सुचारू संचालन को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारियों की भूमिका अहम है। जिलों में किए जा रहे अभिनव कार्यों को सभी के लिए नजीर बनाया जा सकता है। ऐसे कार्यों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए। 

loksabha election banner

सोमवार को सचिवालय में आइएएस वीके का उद्घाटन करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। गवर्नेंस इंडेक्स में उत्तराखंड भारत वर्ष में 10 वें स्थान पर है। इस श्रेणी को और बेहतर करने के लिए सभी को मिशन मोड पर काम करना होगा। राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में प्रमुख मार्गों व पर्यटन स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। पहले सत्र में सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 

बताया कि स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए वर्चुअल क्लासेस, सुपर 100, आनंद कार्यक्रम, जिज्ञासा आदि नवाचार किए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य नितेश झा ने स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक आबादी क्षेत्र में प्रत्येक 10 किमी के दायरे में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है। सचिव सौजन्या ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के अंतर्गत संचालित तमाम योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया। सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि मिशन जल जीवन के तहत 2024 तक हर घर को जल संयोजकता देने का लक्ष्य रखा गया है। 

यह भी पढ़ें: आइएएस वीक की मस्ती संग सीएम की क्लास, पढ़िए पूरी खबर

द्वितीय सत्र में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने तकनीकी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रमुख सचिव मनीषा पंवार ने आजीविका के लिए पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। प्रमुख सचिव आनंद वर्धन ने उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया। तृतीय सत्र में सचिव ऊर्जा राधिका झा ने पॉवर सप्लाई और ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय योजनाओं का उत्तराखंड में सबसे ज्यादा खर्च हुआ बजट

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने पर्यटन के विकास के लिए सभी को टीमवर्क की भावना के साथ कार्य करने को कहा। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए कृषि के आधुनिकीकरण की ओर आगे बढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें: बाल भिक्षावृति पर अंकुश लगाने के लिए चलेगा ऑपरेशन मुक्ति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.