विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा चाक चौबंद

Published: Tue, 29 Sep 2026 09:38 AM (IST)

ऋषिकेश परिसर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है, ...और पढ़ें

HighLights

  1. ऋषिकेश परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू।

  2. अध्यक्ष पद पर एबीवीपी-एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशी में टक्कर।

  3. शांति व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा चाक चौबंद।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश परिसर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

10 बूथों में मतदान चल रहा है। सुबह से मतदाता छात्र छात्राएं मतदान के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। मुख्य गेट पर छात्र छात्राओं के आईडी कार्ड जांचने के बाद परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है।

अध्यक्ष समेत पांच पदों पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी प्रियंशु कुमार और एनएसयूआई समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत के बीच मुकाबला है।

परिसर में 3452 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे, जिसमें 2168 छात्राएं व 1284 छात्र शामिल हैं। मतदान दोपहर एक बजे तक होगा और मतगणना के बाद शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।

वहीं, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अराजक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- 6 महीने तक शिकायत दबाए बैठे अफसरों पर गिरेगी गाज, CM हेल्पलाइन को लेकर देहरादून डीएम सख्त