जहां वरिष्ठों का सम्मान नहीं, वहां समृद्धि भी नहीं
जागरण संवाददाता, देहरादून : अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के वार्षिक मिलन समारोह में वक्त
जागरण संवाददाता, देहरादून :
अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के वार्षिक मिलन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि परिवार एवं समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों की अहम भूमिका होती है। जहां वरिष्ठों का सम्मान नहीं होता, वहां समृद्धि भी नहीं होती है। इस मौके पर संगठन की ओर से 75 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।
रविवार को चकराता रोड स्थित एक क्लब में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने परिवार में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश पर डाला। मुख्यअतिथि संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से हमें मार्गदर्शन मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों के जीवन का अनुभव हमें बहुत कुछ सिखाता है। इस अवसर पर रोहिला समाज के 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इनमें श्याम लाल, राजबाला, निर्मला देवी, भगवती देवी शामिल रहे।
वक्ताओं ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इनमें सिद्धांत कुमार, काजल शाश्वत रोहिला, अंशिका रोहिला, राशिका, श्रेया सिंह, कनिष्का वर्मा, प्रतिभा, भारत रोहिला शामिल रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहिला, सचिव राजकुमार रोहिला, अशोक मूसला, राजबाला, आरपी रोहिला, महेंद्र सिंह रोहिला, अनुराग रोहिला, विनोद रोहिला, प्रेमचंद्र रोहिला आदि मौजूद रहे।