आमजन तक पहुंचे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के परिणाम : प्रो. अशोक मिश्रा
प्रो. अशोक मिश्रा ने कहा कि युवाओं में वैज्ञानिक चेतना जरूरी है ताकि आम जन तक विज्ञान व प्रौद्योगिकी के परिणाम पहुंचे सकें।
देहरादून, जेएनएन। यूकॉस्ट विज्ञान धाम में शुरू हुए राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस सम्मेलन में मुख्य अतिथि भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरू के प्रो. अशोक मिश्रा ने कहा कि युवाओं में वैज्ञानिक चेतना जरूरी है ताकि आम जन तक विज्ञान व प्रौद्योगिकी के परिणाम पहुंचे सकें। उनके शोध और उनके अविष्कार आमजन की आर्थिक उन्नति में सहायक बन सके।
यूकॉस्ट विज्ञान धाम में आरंभ हुए राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस सम्मेलन में यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने सभी शोधार्थी से आह्वान किया कि वे इस विज्ञान काग्रेस में आए विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों से वार्ता कर अपनी वैज्ञानिक चेतना को जागृत करें। साथ ही इस प्लेटफार्म का लाभ उठाए। सम्मेलन में राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि विज्ञान जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए इसलिए वैज्ञानिक चेतना को जाग्रत कर समाज में योगदान करें।
जिससे विज्ञान का लाभ सभी को मिले। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से यूकॉस्ट विज्ञान धाम में साइंस सिटी का निर्माण शुरू हो जाएगा जिसमें केंद्र की ओर से 60 व राज्य सरकार की ओर से 40 फीसद बजट का आवंटन किया जाएगा। सम्मेलन को उत्तराखंड पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी,निदेशक एम्स, प्रो. मुकेश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
युवा शोधार्थी को प्रदान किया मंच
युकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. बीपी पुरोहित ने कहा कि यह सम्मेलन में युवा शोधार्थियों को अपने शोध कार्यो पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श करें ताकि उनका उनके अनुभव का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि शोधार्थी अपने शोध से पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
तीन वैज्ञानिक किए गए सम्मानित
सम्मेलन में जियो फिजिसिस्ट प्रो. हर्षा सिन्वाल को पृथ्वी विज्ञान, गुरुकुल कागड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के पूर्व कुलपति प्रो. डीके माहेश्वरी को जीवविज्ञान के क्षेत्र और जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. रणवीर सिंह रावल को पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में 'साइस एंड टेक्नोलॉजी एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: एक ऑपरेशन से दिल का छेद और फेफड़ों का लीकेज किया बंद Dehradun News
विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से शिक्षक सम्मानित
सम्मेलन में बीएसआर राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट उत्तरकाशी के सहायक अध्यापक राम आसरे सिंह चौहान को 'उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक पुरस्कार' से यूकॉस्ट व नासी की ओर से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: जननांग शल्य चिकित्सा के बाद युवती को मिला पूर्ण स्त्रीत्व, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News