Move to Jagran APP

लॉकडाउन में राम रसोई संचालित करने वाले सम्मानित

संवाद सहयोगी विकासनगर सेलाकुई शिव मंदिर समिति की ओर से लॉकडाउन के समय संचालित की गई

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 07:27 PM (IST)
लॉकडाउन में राम रसोई संचालित करने वाले सम्मानित
लॉकडाउन में राम रसोई संचालित करने वाले सम्मानित

संवाद सहयोगी, विकासनगर: सेलाकुई शिव मंदिर समिति की ओर से लॉकडाउन के समय संचालित की गई राम रसोई की प्रशंसा करते हुए विधायक सहदेव सिंह पु़ंडीर ने संचालकों को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने राम रसोई चलाकर सैकड़ो जरूरतमंदों को भोजन देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के लिए इस तरह के प्रयास किए जाने चाहिए।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन में सेलाकुई क्षेत्र में काफी संख्या में बाहरी लोग फंस गए थे। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाईयों के बंद हो जाने से भी श्रमिकों का रोजगार छिन गया था। ऐसे में शिव मंदिर समिति ने राम रसोई के नाम से ऐसे सभी जरूरतमंदों को खाना परोसने का जिम्मा उठाया। कई महीनों तक चली इस रसोई के माध्यम से क्षेत्र व आसपास के सैंकड़ों जरूरतमंदों को प्रतिदिन पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व मंदिर समिति अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने रसोई के संचालन में योगदान करने वाले सभी पदाधिकारियों व अन्य समाज सेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय में एक दूसरे के काम आना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विधायक ने समिति पदाधिकारियों को असली कोरोना योद्धा बताया। कार्यक्रम में हरीश बेंजवाल, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, हरीश बिष्ट, अशोक नेगी, आशुतोष चौहान, हर्ष बेनिवाल, रविद्र पांडेय, भगवान सिंह, पहलवान प्रकाश भटट, महेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सेमवाल, कमल रावत, नितीश कुमार, डालचंद, चैतन्य अनिल गौड, मनवर सिंह पंवार, आकाश कुमार, अविनाश तिवारी, अशोक महावर आदि को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.