Move to Jagran APP

Reservation in promotion: उत्तराखंड में खत्म हुआ पदोन्नति में आरक्षण, हड़ताल से लौटे कर्मचारी

उत्तराखंड में अब पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने पदोन्नति पर लगाई रोक को हटा दिया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 02:24 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 08:14 PM (IST)
Reservation in promotion: उत्तराखंड में खत्म हुआ पदोन्नति में आरक्षण, हड़ताल से लौटे कर्मचारी
Reservation in promotion: उत्तराखंड में खत्म हुआ पदोन्नति में आरक्षण, हड़ताल से लौटे कर्मचारी

देहरादून, राज्य ब्यूरो। शासन ने आखिरकार हड़ताली कर्मचारियों की बात मानते हुए पदोन्नति में लगी रोक हटा दी है। इसके साथ ही अब पांच सितंबर 2012 का शासनादेश प्रभावी हो गया है, जिसमें पदोन्नति से आरक्षण समाप्त करते हुए विभागीय पदोन्नति करने के आदेश जारी किए गए थे। शासन द्वारा पदोन्नति में लगी रोक हटाने के साथ ही एक सप्ताह के भीतर डीपीसी संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। इससे तकरीबन 30 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इन आदेशों के जारी होने के बाद कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी है। 

loksabha election banner

प्रदेश में जनरल-ओबीसी श्रेणी के कर्मचारी पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को लागू करने और प्रदेश सरकार द्वारा पदोन्नति में लगाई गई रोक को हटाने की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। कर्मचारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए मंगलवार को मुख्य सचिव ने हड़ताली कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने पदोन्नति पर लगी रोक हटाने पर सहमति जताई, हालांकि कर्मचारी अन्य मांगों पर भी सहमति जताने की बात कर रहे थे लेकिन मुख्य सचिव ने केवल एक ही बिंदु पर अपनी सहमति देने की बात कही। 

इसके बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री की सचिव राधिका झा ने कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पदोन्नति में रोक हटाने का आदेश तुरंत जारी कर दिया जाएगा। हड़ताल की अवधि के दौरान कर्मचारियों पर कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी और इस अवधि का उपार्जित अवकाश दिया जाएगा।

इसके बाद शासन ने आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के क्रम में सरकार ने 11 सितंबर 2019 को पदोन्नति में लगाई रोक को समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही पांच सितंबर 2012 का शासनादेश प्रभारी हो गया है। उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों ने शासन का धन्यवाद देते हुए हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। 

यह भी पढ़ें: धरनास्थल से जबरन हटाने पर प्रदर्शनकारियों ने लगाई मुख्य न्यायाधीश से गुहार Dehradun News

कर्मचारियों ने मनाया जश्न 

सरकार के पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने और पदोन्नति पर लगी रोक हटाने के फैसले पर जनरल-ओबीसी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने परेड़ मैदान में जश्न मनाकर सरकार के फैसले का स्वागत किया। साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। गुरुवार से सभी कार्मिक अपने-अपने कार्यालयों में जाएंगे। इसके साथ ही आम जनता को परेशानियों से निजात मिल गई है।

यह भी पढ़ें: एससी-एसटी कार्मिकों ने टाला सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.