Move to Jagran APP

लेखक और साहित्यकार पद्मश्री रस्किन बांड ने सादगी से मनाया अपना 88 वां जन्मदिन, पौती के साथ काटा केक

Ruskin Bond Birthday जाने माने लेखक और साहित्यकार रस्किन बांड ने गुरुवार को मसूरी स्थित आवास पर अपना 88 वां जन्मदिन मनाया। रस्किन बांड ने अपनी पौती श्रृष्टि व अन्‍य स्‍वजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 12:29 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 12:29 PM (IST)
लेखक और साहित्यकार पद्मश्री रस्किन बांड ने सादगी से मनाया अपना 88 वां जन्मदिन, पौती के साथ काटा केक
रस्किन बांड ने पौती के साथ काटा केक

जागरण संवाददाता, मसूरी : Ruskin Bond birthday : जाने माने लेखक और साहित्यकार पद्मश्री रस्किन बांड ने गुरुवार को मसूरी स्थित आवास पर अपना 88 वां जन्मदिन मनाया। उन्‍होंने बेहद सादगी से अपना जन्‍मदिन मनाया। लंढौर कैंट में उनका आवास है। रस्किन बांड ने अपनी पौती श्रृष्टि व अन्‍य स्‍वजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

loksabha election banner

बांड के उपन्यास और कहानियों पर कई निर्देशक फिल्म बना चुके

बच्चों के लेखक के रूप में लोकप्रिय रस्‍किन बांड ब्रिटिश मूल के हैं। पद्मश्री रस्‍किन बांड ने अब तक करीब 500 कहानियां और 6-7 उपन्यास लिखे हैं। मसूरी में जन्में और पले-बढ़े रस्‍किन बांड के उपन्यास और कहानियों पर कई चर्चित निर्देशक फिल्म बना चुके हैं। तो कई कहानियों पर लघु फिल्में और सीरियल भी बने हैं।

पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित

रस्किन बांड को 1957 में कामनवेल्थ के जान लेवेलिन रीशे पुरस्कार और 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित 1999 में पद्मश्री और 2014 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

शिशु भारती का गठन पवन बने अध्यक्ष

नई टिहरी : सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर नागणी में शिशु भारती का गठन कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनंतराम पेटवाल ने कहा कि चुने गए पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

अध्यक्ष पद पर पवन राणा, मंत्री आरब असवाल, सेनापति किशन भंडारी तथा विद्या मंदिर से राष्ट्रपति अभिनव डबराल, प्रधानमंत्री साजन गुसाईं, सेनापति आयुष राणा के अलावा विभाग प्रमुख एवं उप प्रमुख को शिशु भारती प्रमुख आचार्य अनीता पैन्यूली ने शपथ दिलाई। इस मौके पर मधु भट्ट, प्रकाश बहुगुणा, अनुराग बडोनी, मोनिका भंडारी, ममता आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-Chardham Yatra 2022 : गुरुवार को दूसरे दिन भी आफलाइन पंजीकरण बंद, आनलाइन की सुविधा जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.