ऋषिकेश में जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
नगर पालिका परिसर स्थित राजीव गांधी के प्रतिमा स्थल पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश को 21वी सदी में ले जाने का सपना तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिखाया था।
देश और पार्टी दोनों को उन्होंने कुशल नेतृत्व प्रदान किया था। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा, मदनमोहन शर्मा, सय्यद मुमताज हासिम, विमला रावत, उमा देवी,प्रदीप जैन, अरविंद जैन, वीरेंद्र सजवाण, अब्दुल रहमान, मधु जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढें: इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन किए अर्पित
यह भी पढ़ें: हजारों नम आंखों ने दी शहीद को अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ की अंत्येष्टि
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से निकली है जन-गण-मन की धुन, इन्होंने की मौलिक धुन तैयार