Move to Jagran APP

Gandhi Jayanti 2020: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन

गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को गांधी जयंती की बधाई देते हुए उनके मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई थी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 11:00 PM (IST)
Gandhi Jayanti 2020: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन
शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

देहरादून, जेएनएन। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके पश्चात गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज देश के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसक आंदोलन किया। उन्होंने अंहिसा के सिद्धान्त पर जनता को नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया और भारतीय सेना और किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम और नवभारत के निर्माण में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्षण बंशीधर भगत,  विधायक हरबंस कपूर, खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस भवन में राष्ट्रपति महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री  को  किया याद

राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 151वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर कांग्रेस भवन में उन्हें याद किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आयरेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, गरिमा मेहरा, दसौनी, ललित भद्री, राजेश चमोली, विकास नेगी, आदर्श सूद, सावित्री थापा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल चढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्‍मदिवस शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल के रतूड़ी एवं अन्‍य अधिकारियों ने गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पी विनय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

डोईवाला ब्‍लॉक व नगरपालिका क्षेत्र में आयोजित हुए कार्यक्रम

डोईवाला विकासखंड व नगरपालिका क्षेत्र में गांधी जयंती पर फिजिकल डिस्टेंस में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डोईवाला विकासखंड में खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह नेगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित अर्पित किए। डोईवाला कोतवाली, चीनी मिल, नगर पालिका, सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालय व प्रतिष्ठानों में भी गांधी जयंती मनाई गई।

हमे भी सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए : राजेंद्र प्रसाद पांडेय

शुक्रवार आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मदनलाल वालिया  कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति, राजेंद्र प्रसाद पांडेय प्रधानाचार्य तथा नवल कपूर सदस्य प्रबंध समिति द्वारा ध्वजारोहण कर  किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा की आज दो महान पुरुषों की जयंती है और उनके आदर्शों, सिद्धांतों से हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि जैसे महापुरुष का सच्चा व्यक्तित्व अकेले ही अपने विचारों से सत्य के मार्ग तक पहुंच सकता है। हमे भी सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य मनोज पंत ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिनके सिद्धांतों पर दुनिया के अधिकतर राजनीतिज्ञ चलते हैं। विद्यालय के आचार्य अनिल भंडारी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सरलता और अपनी नेतृत्व क्षमता के धनी थे उन्होंने सर्वप्रथम जय जवान, जय किसान का नारा देकर व अनुकरणीय कार्य कर देश व समाज को संदेश दिया तथा आज भी वह देश के अधिकतर लोगों के आदर्श हैं।

वहीं विद्यालय के आचार्य चंद्र प्रकाश डोभाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन तथा भारत छोड़ो आंदोलन जैसे प्रमुख आंदोलनों का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजी शासन से भारत को मुक्त कराया। रजनी गर्ग के संचालन में चले कार्यक्रम में आचार्य सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, राजकुमार यादव, सच्चिदानंद नौटियाल, अजीत रावत, सुनील बलूनी, प्रवेश कुमार, मीनाक्षी उनियाल, आरती बडोनी, मनोरमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धासुमन अर्पित किए

खेल मंत्री अरविंद पांडे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धासुमन अर्पित किए। पवेलियन मैदान स्थित खेल निदेशालय के प्रांगण में विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत, खेल, युवा कल्याण व पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के अवसर पर उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान संयुक्त निदेशक खेल डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, सहायक समादेष्टा युवा कल्याण नीरज गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रुड़की में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के केएलडीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. यशोदा मित्तल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य ने महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजिका डा. किरण भारती ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन का परिचय देते हुए उनके नेतृत्व में चलाए गए आंदोलनों एवं उनके रचनात्मक कार्यों के बारे में जानकारी दी। बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे तो वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। कहा कि हम सभी को इन दोनों महान विभूतियों के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उधर केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय में सभी धर्मों से संबंधित सर्वधर्म प्रार्थना की गई। प्राचार्य वीके त्यागी और पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति के महासचिव प्रभाकर पंत ने विद्यालय परिसर में पौधे भी रोपित किए।

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उन्हें नमन करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.